{"_id":"5a1872c54f1c1bf4688bd59f","slug":"171511551685-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में लगे 976 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में लगे 976 कर्मचारी
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिसूचना जारी होने के बाद तकरीबन पखवारे भर से चल रहे निकाय चुनाव के प्रचार-प्रसार का शोर शुक्रवार की शाम पांच बजे थम गया। शनिवार को कलेक्ट्रेट पर चुनाव ड्यूटी कार्ड वितरण के साथ ही पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हो जाएंगी और शाम तक पहुंच जाएंगी। रविवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। चुनाव में 976 मतदान कर्मियों को लगाया गया है।
चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने बड़ी संख्या में मतदान अधिकारी और कर्मचारी लगाए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक 976 मतदान कर्मी निकाय चुनाव में लगाए गए हैं। इसके अलावा 10 फीसदी यानी कि 98 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है, जो जरूरत के वक्त काम आएंगे। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद एक नवंबर से शुरू हुई नामांकन पत्रों की खरीद और दाखिले की प्रक्रिया के बाद 11 नवंबर को प्रतीक चिह्नों का आवंटन हुआ। अंतिम समय में प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। रात-दिन वोटरों की दर पर जाकर मान-मनौव्वल चला। शुक्रवार को प्रचार का अंतिम दिन था। इस दिन प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया। नगर क्षेत्र की सड़कें और गलियां दिनभर प्रत्याशियों और समर्थकों के आवागमन से गुंजायमान रहीं। सड़कें प्रत्याशियों की प्रचार सामग्री और पंफलेट आदि से पट गईं। हर तरह जिंदाबाद के नारे ही सुनाई देते रहे। हालांकि देर रात तक वे डोर टू डोर पहुंचकर वोट मांगते रहे। उधर जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने पहले ही गाइडलाइन जारी कर साफ कर दिया था कि पांच बजे के बाद प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
भदोही जिले में निकाय चुनाव एक नजर में...
नगर निकाय वार्ड मतदाता मतदान केंद्र
भदोही नगर पालिका 25 75787 33
गोपीगंज नगर पालिका 25 25338 15
सुरियावां नगर पंचायत 13 14074 09
नई बाजार नगर पंचायत 11 10783 04
ज्ञानपुर नगर पंचायत 11 10079 08
खमरिया नगर पंचायत 15 18467 11
घोसिया नगर पंचायत 13 16205 09
--