फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ज्ञापन लेने न पहुंचने पर कांग्रेस ने किया सड़क जाम

ज्ञापन लेने न पहुंचने पर कांग्रेस ने किया सड़क जाम

Thu, 10 Aug 2017 01:21 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन लेने न पहुंचने पर कांग्रेस ने किया सड़क जाम
ज्ञापन लेने न पहुंचने पर कांग्रेस ने किया सड़क जाम
ज्ञानपुर (भदोही)। क्रांति दिवस पर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना दे रहे कांग्रेसजन ज्ञापन लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के न पहुंचने पर भड़क गए। नाराज प्रदर्शनकारियों ने दुर्गागंज त्रिमुहानी पर चक्काजाम कर दिया। जाम की खबर पाकर तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, कोतवाल अजीत सिंह दलबल के साथ त्रिमुहानी पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क जाम न करने और ज्ञापन देने के लिए कहा, लेकिन कांग्रेसियों ने इसे लापरवाही बताते हुए गहरी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

बुधवार को गांधी पार्क में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेसजन केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ दस सूत्री मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस का आरोप है कि एसडीएम ने ज्ञापन लेने के लिए समय भी निर्धारित किया, लेकिन बुधवार को 11बजे से धरना शुरू हुआ तो ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम नहीं पहुंचे। काफी देर होने पर कांग्रेसी सीधे दुर्गागंज त्रिमुहानी पर पहुंचकर सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। भनक लगते ही तहसीलदार और कोतवाल मौके पर पहुंच गए। इस मौके पर माबूद खां, मुशीर इकबाल, सुरेशचंद उपाध्याय, अनुपम आनंद उपाध्याय, जफर खां, मसूद आलम, शशांक तिवारी, संतोष बघेल, धीरेंद्र यादव, रामगोपाल पासी, कर्मचंद बिंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


ये रहीं मांगें
कांग्रेसजनों की मांगों में महंगाई पर रोक लगाएं, आपदा पीड़ित किसानों को मुआवजा, खाद-बीज, बिजली, पानी उचित दर पर उपलब्ध हो, किसानों की पूर्ण कर्जमाफी, उत्पादन का उचित मूल्य तय करने, घोषणा के अनुसार बेरोजगारों को रोजगार, खाद से जीएसटी हटाने, पतंजलि उत्पादों पर जीएसटी लगाने, बड़े व्यापारियों की कर्जमाफी वापस लेने, महिला उत्पीड़न रोकने, लोकतंत्र एवं धर्मनिरपेक्ष मूल्य की रक्षा शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा भारत छोड़ो का लिया संकल्प
ज्ञानपुर। क्रांति दिवस पर जिले में कांग्रेस के दूसरे गुट ने केंद्र और प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा भारत छोड़ो का संकल्प लिया। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र दुबे की अध्यक्षता में गांधी प्रतिमा के सामने संकल्प लेकर देश को भाजपा मुक्त कराने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव धीरेंद्र पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार की हिटलरशाही ने अंग्रेजी हुकूमत को पीछे छोड़ दिया है। कोरे आश्वासन से देश नहीं चलता। संगठन मंत्री देवेंद्र दुबे ने कहा कि धोखा देने वाली सरकार नाकामियां छिपाने और जनता का ध्यान हटाने के लिए चीन, पाकिस्तान की बात करती है। इस मौके पर सत्येंद्र तिवारी, सुरेश मिश्र, दीपक पांडेय, सत्यम शुक्ला, धर्मेंद्र पांडेय, पंचलाल, पंकज तिवारी, शिवश्याम, सुरेश प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed