फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   एसडीएम के खिलाफ लेखपालों का प्रदर्शन

एसडीएम के खिलाफ लेखपालों का प्रदर्शन

Sun, 06 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम के खिलाफ लेखपालों का प्रदर्शन
ज्ञानपुर (भदोही)। उपजिलाधिकारी केशवनाथ गुप्ता के खिलाफ अभद्रता समेत अन्य आरोप लगाकर औराई तहसीलके लेखपालों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही तहसीलदार के नेतृत्व में कार्य करने और एसडीएम के रहने तक उनके निर्देशन में कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया। भारी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचकर लेखपालों ने जिलाधिकारी से एसडीएम औराई की शिकायत की। आरोप लगाया कि नए लेखपालों को एसडीएम गुप्ता के व्यवहार से नाराजगी है। खासतौर से महिला लेखपालों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा कि इससे महिला लेखपालों में अपने आपको असुरक्षित एवं असहज महसूस करती है। प्रशिक्षु लेखपालों को आए दिन नौकरी से बर्खास्त करने और वेतन काटने की धमकी देकर उत्पीड़न और गालीगलौज की जाती है। औराई के साथ-साथ लेखपाल संघ जिला इकाई ने भी निंदा की। इस मौके पर अमरेश दुबे, सिद्धिनाथ, रामवृक्ष, मनोज कुमार, राजेश कुमार, ओम प्रकाश, धर्मेद्र सिंह आदि शामिल रहे। एसडीएम औराई केशवनाथ गुप्ता ने कहा कि नए लेखपाल काम करने से भागते हैं। काम न करने के चलते ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed