{"_id":"59627f534f1c1b89488b45eb","slug":"171499627347-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कावरियों की सेवा में लगे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कावरियों की सेवा में लगे रहे लोग
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। लंबे अर्से के बाद सावन मास सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। इसको देखते हुए रविवार को ही कांवरियों का जत्था विंध्यधाम से जल लेकर जौनपुर की ओर जाता दिखाई दिया। इसको लेकर जहां कांवरियों में विशेष उत्साह रहा वहीं उनकी सेवा करने वाले श्रद्धालुओं में भी खास उत्साह रहा। कांवरियों की सेवा के लिए रजपूरा चौराहे से लेकर धौरहरा तक कई शिविरों के माध्यम से कांवरियों की सेवा की गई। इस दौरान नगर का माहौल भक्तिमय हो गया था।
कावंरियों की सेवा के लिए नगर की सबसे पम्राचीन श्री भदोही दुर्गा पूजा समिति द्वारा अजिमुल्लाह चौराहे पर कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया। जिसमें सुबह से ही पदाधिकारी सेवा में लग गए थे। लोगों को जलपान और नाश्ते की व्यवस्था कराई गई थी। इसके अलावा कांवरिया विश्राम करने के बाद आगे बढ़ रहे थे। आनंद नगर के श्रीराम जानकी मंदिर पर भी भव्य शिविर का आयोजन किया गया। यहां कांवरियों पर जल बारिश के बीच डीजे की धुन पर कांवरिए घंटो थिरकते रहे। इसके अलावा रजपूरा में गायत्री परिवार, मर्यादपट्टी के हरि मंदिर व धौरहरा के शिव मंदिर पर भी कावरियों की सेवा के लिए विशेष शिविर लगाए गए। शिविर में स्थानीय युवक मौजूद रह कर लोगों की सेवा करते रहे। शिविरों के माध्यम से प्रमोद बरनवाल, कमलेश जायसवाल, मंटू गुप्ता, गिरधारी जायसवाल, राजीव चौरसिया, अशोक जायसव ाल, दीपक गुप्ता, बबलू जायसवाल, सुरेश जायसवाल, आलोक, प्रमोद जायसवाल, दीपक कैशरी, शुभम जायसवाल, प्रेम केसरी आदि शामिल रहे। इसको देखते हुए नगर में सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था कराई गई थी।