रेल यात्री ध्यान दें: झूंसी और रामबाग स्टेशन पर 23 अगस्त तक नहीं रुकेंगी 17 ट्रेनें, यहां पढ़ें- पूरी जानकारी
झुंसी दारागंज-प्रयागराज रामबाग- प्रयागराज दोहरीकरण कार्य के चलते 45 दिनों के लिए ब्लॉक कर दिया गया था। कुछ अन्य कार्य के लिए इसे 23 अगस्त तक बढ़ाया गया है। जिसके चलते 23 तक 17 ट्रेनें दो स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज- रामबाग रेलखंड के घूंसी और रामबाग स्टेशन पर 23 अगस्त तक लंबी दूरी वाली 17 ट्रेनें नहीं रुकेंगी। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रेलखंड के लाइन नंबर चार और छह को झुंसी दारागंज-प्रयागराज रामबाग- प्रयागराज दोहरीकरण कार्य के चलते 45 दिनों के लिए ब्लॉक कर दिया गया था। कुछ अन्य कार्य के लिए इसे 23 अगस्त तक बढ़ाया गया है।
ये ट्रेने नहीं रुकेंगी
प्रयागराज- रामबाग स्टेशन पर जयनगर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस पवन एक्सप्रेस, आनंद विहार-सीतामढ़ी लिक्षवी एक्सप्रेस, बनारस-पुणे ज्ञानगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-पुणे एक्सप्रेस, चौरी-चौरा, लोकमान्य तिलक जयनगर पवन एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस, पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस, पुणे-बनारस ज्ञानगंगा एक्सप्रेस, सीतामढी-आनंद विहार टर्मिनल, लिक्षवी एक्सप्रेस, पटना- अहमदाबाद एक्सप्रेस, दानापुर- सिकंदराबाद एक्सप्रेस, अहमदाबाद-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस, अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस, चौरी-चौरा एक्सप्रेस, एर्नाकुलम- पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़ियां स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।
मऊ से बहराइच के लिए रोडवेज बस शुरू
परिवहन निगम द्वारा पहली बार मऊ डिपो से बहराइच के लिए रोडवेज बस चलाई गई है। ये बस रोज सुबह आठ बजे मऊ बस स्टेशन से रवाना होकर आजमगढ़, अयोध्या, गोंडा होते हुए बहराइच जा रही हैं। वहीं, बस दूसरे दिन सुबह वहां से रवाना होती है। इस रूट पर दो बसें लगाई गई हैं। मऊ डिपो के एआरएम हरिशंकर पांडेय ने बताया कि बहराइच रूट पर मऊ से एक भी डायरेक्ट ट्रेन नहीं है। इस रूट पर मऊ डिपो की बसें भी नहीं थी। जबकि रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक है, इसका फायदा रोडवेज को मिल रहा है।