{"_id":"5f8c64638ebc3ec5f0430fa6","slug":"1674-patients-beat-corona-bhadohi-news-vns5535937125","type":"story","status":"publish","title_hn":"1674 मरीजों ने दी कोरोना को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1674 मरीजों ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दृढ़ इच्छाशक्ति के बूते बड़ी संख्या में कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं। रविवार को भी 21 मरीजों को स्वस्थ घोषित कर इलाज से छुट्टी दी गई। इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं, जो होम आइसोलेशन में हैं। अब तक कुल 1674 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। चिकित्सकों का कहना है कि रिकवरी रेट में काफी सुधार हुआ है। हालांकि फिर भी बीमारी को लेकर एहतियात बरतने की जरूरत है।
कोरोना महामारी कोविड-19 का संक्रमण बदस्तूर जारी है। रविवार को दो महिलाओं समेत कोरोना के तीन पॉजिटिव मरीज और सामने आए। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1805 हो गई। इनमें कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 98 है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के उपचार की व्यवस्था शुरू कर दी।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले चार महीने से प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। रविवार को भी तीन मरीज सामने आए। इनमें औराई का एक युवक, जमुनीपुर कॉलोनी की 58 वर्षीया महिला और खडसरा की 27 साल की एक महिला पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उनके उपचार की व्यवस्था शुरू कर दी। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मरीजों को समुचित उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भदोही जिले में अब तक 51810 संदिग्ध लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 50371 की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिल चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न माध्यम से 679 स्वैब जांच के लिए रविवार को प्रयोगशालाओं में भेजे। इनमें 155 पूल के जरिए और 524 रेगुरल सैंपल लिए गए थे। हालांकि 1439 रिपोर्ट अब भी लंबित पड़ी हैं, जो स्वास्थ्य विभाग को मिलना बाकी है। अब तक 17 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
-