फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   केएनपीजी धमके विद्यापीठ के कुलपति, मची खलबली

केएनपीजी धमके विद्यापीठ के कुलपति, मची खलबली

Sun, 17 Mar 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
केएनपीजी धमके विद्यापीठ के कुलपति, मची खलबली

विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को स्नातक की परीक्षा के दौरान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. टीएन सिंह अचानक पहुंच गए। इससे महाविद्यालय में खलबली मच गई। कुलपति ने परीक्षा की व्यवस्था देखी। प्राचार्य से व्यवस्थाओं के बारे में जाना। करीब एक घंटे तक रहने के बाद वह चले गए।
केएनपीजी में वैसे तो पखवाड़े भर पहले से परीक्षाएं चल रही है। इस दौरान उड़ाका दल की टीम आदि पहुंचती है, लेकिन शनिवार सुबह की पाली की परीक्षा के दौरान करीब नौ बजे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सिंह महाविद्यालय पहुंचे। कुलपति के आने की खबर लगते ही प्राचार्य संग अन्य कर्मियों में खलबली मच गई। कुलपति ने कई कक्षाओं में परीक्षा का अवलोकन किया। सकुशल परीक्षा होने पर संतोष जताया। उसके बाद केंद्र परिसर में प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे से महाविद्यालय की व्यवस्थाएं और समस्याओं के बारे में बातचीत की। करीब एक घंटे तक रूकने के बाद वह चले गए। इस मौके पर परीक्षा प्रभारी डॉ. कामिनी वर्मा समेत कई प्रवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रथम पाली में बीएससी प्रथम वर्ष में गणित द्वितीय प्रश्नपत्र, जंतु विज्ञान और बीए तृतीय वर्ष में राजनीतिक विज्ञान के तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 826 में 37 अनुपस्थित और 789 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। दूसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष में मनो विज्ञान प्रथम और बीकाम द्वितीय वर्ष के वाणिज्य पंचम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 234 में चार अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में विद्यापीठ का उड़ाका दल पहुंचा, लेकिन कोई छात्र नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed