{"_id":"5c894275bdec221425445dbb","slug":"161552499317-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल पर शुरु हुआ कामायनी व सारनाथ एक्सप्रेस का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल पर शुरु हुआ कामायनी व सारनाथ एक्सप्रेस का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी रेलखंड पर बुधवार से कामायनी और सारनाथ एक्सप्रेस का संचालन ट्रायल पर शुरू हो गया। इससे जहां यात्रियों ने राहत महसूस करते हुए खुशी जताई। उधर ट्रेन के इस रूट से नियमित संचालन के लिए नगर पालिकाध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता, पूर्व सभासद अनीस अख्तर आदि ने मुख्यालय को पत्र लिखा है।
माना जा रहा है कि उत्तर मध्य रेलवे के जंघई-वाराणसी रेल रूट का लोड कम करने अथवा मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी रूट का विद्युतीकरण कार्य पूरा हो जाने के कारण लोगों की मांग पर पूर्वोत्तर मुख्यालय की ओर से दोनों ट्रेनों का संचालन बतौर ट्रायल 31 मार्च तक मंडुआडीह-प्रयागराज रूट से करने के साथ ही ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव भी शुरू करा दिया गया। संचालन सफल रहा तो खंड पर दो और प्रमुख ट्रेनों की सौगात यात्रियों को मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी। उधर आए दिन मुंबई आदि क्षेत्रों की यात्रा करने वाले यात्रियों के समक्ष आ रही समस्याओं का भी समाधान हो जाएगा। बुधवार को निर्धारित समय पर ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर ठहराव लेकर गंतव्य को रवाना हुईं दोनों ट्रेनों को देख यात्रियों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इससे इस रूट के यात्रियों को लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि ज्ञानपुर रोड स्टेशन से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग दूरदराज के क्षेत्रों की यात्रा करते हैं। इससे राजस्व में भी इजाफा होगा। बता दें कि दो सप्ताह पूर्व से पूर्वोत्तर मुख्यालय गोरखपुर ने यात्रियों की विशेष मांग पर कछवां रेलवे स्टेशन पर मंडुआडीह-नईदिल्ली और चौरीचौरा एक्सप्रेस अप-डाउन का ठहराव देकर संचालन करा रहा है। स्टेशन अधीक्षक ज्ञानपुर रोड एमके सिंह ने बताया कि बुधवार से ट्रायल पर चलाई जा रहीं मंडुआडीह से लोकमान्य तिलक और छपरा से दुर्ग जान वाली सारनाथ एक्सप्रेस अप-डाउन के 31 मार्च तक ठहराव का निर्देश मिल गया है, जिसका पालन भी कराया जा रहा है।