{"_id":"5c894092bdec2275a469f9ef","slug":"161552498834-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से बचाव के इंतजाम नाकाफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से बचाव के इंतजाम नाकाफी
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में आग से बचाव के समुचित इंतजाम नहीं हैं। गोपीगंज में लगी भीषण आग में मकान के दो तल जलकर नष्ट हो गए। यहां जिले के फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पानी कम पड़ गई। प्रयागराज और मिर्जापुर से दमकल की गाड़ियां बुलाकर आग बुझाई गई। गर्मी का सीजन आ रहा है। आग लगने की घटनाएं बढ़ेंगी। ऐसे में इन कमजोर संसाधनों के बल पर अगलगी से नुकसान को रोका जाना कठिन हो जाएगा। फायर ब्रिगेड के पास न तो समुचित संसाधन हैं ना ही चालक और फायरमैन।
गर्मी शुरू होते ही अगलगी की घटनाओं की बाढ़ सी आ जाती है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में खेत-खलिहानों से लेकर मड़हे और खपरैल फुंकने की घटनाओं का तांता लग जाता है। ऐसे में संसाधनों के अभाव में अग्निशमन विभाग बेअसर नजर आता है। 16 लाख से अधिक आबादी और लगभग 47 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले जिले में अग्नि सुरक्षा के नाम पर अग्निशमन विभाग के पास महज आधा दर्जन वाहन हैं। हालांकि इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने जलनिगम विभाग के पास फायर हाइड्रेंट स्थापित करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। संसाधनों के अभाव से जूझ रहे विभाग के पास न तो आबादी एवं क्षेत्रफल के अनुपात में संसाधन हैं, न ही फायरकर्मी। ऐसे में सूचना पर यह विभाग खुद को बेबस पाता है। कहा जा रहा है कि अगलगी की घटनाओं की भरमार को देखते हुए सबसे पहले अग्निशमन विभाग को संसाधनों से चाक चौबंद करना होगा ताकि उस वक्त अगलगी की घटनाओं को रोक सके। गोपीगंज में एक दिन पूर्व घटी घटना के बाद संसाधनों की कमी का संकट खुलकर सामने आ गया था। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो अग्निशमन विभाग के सेकेंड अफसर के तीन पदों पर तैनाती की जरूरत के मुकाबले केवल एक, फायरमैन के 37 के मुकाबले 21, सात चालक के स्थान पर केवल तीन ही हैं। अग्निशमन अधिकारी अनिल सरोज ने कहा कि शासन से चार चालकों की नियुक्ति हो गई है। जल्द ही वह जिले में होंगे। भदोही का केंद्र हैंडओवर हो जाए तो काफी हद तक सहूलियत मिल जाएगी।
4.49 करोड़ का मसौदा नहीं हुआ हैंडओवर
ज्ञानपुर। भदोही तहसील क्षेत्र में अगलगी की घटना को रोकने के लिए मूंसीलाटपुर में बन रहा 4.49 करोड़ का अग्निशमन केंद्र अब तक हैंडओवर नहीं हो सका है। भवन में 90 फीसदी से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों से विभाग को नहीं मिल सका। इससे भदोही क्षेत्र में आग लगने से औराई और ज्ञानपुर से टीमों को जाना पड़ता है।
विज्ञापन
बिजली विभाग को लिखा गया पत्र
ज्ञानपुर। गर्मी शुरू होते ही अग्निशमन अधिकारी अनिल प्रताप सरोज ने अधिशासी अभियंता बिजली ज्ञानपुर और भदोही को पत्र लिखकर जर्जर तारों को दुरुस्त कराने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा कि गर्मी में जर्जर तारों के आपस में टकराने से चिंगारी निकलती है, जिससे सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो जाती है।