{"_id":"5c04148dbdec22415774ebcd","slug":"161543771277-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ावों में हकीकत देखने पहुंचे भाजपा के नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ावों में हकीकत देखने पहुंचे भाजपा के नेता
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर/चौरी। भाजपा की कमल पदयात्रा रविवार को भी कई गांवों में पहुंची। पदाधिकारी और कार्यकर्ता गावों में जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की हकीकत देखी। जिन गाँवों में कार्य नहीं हुए थे, उन्हें चिळ्न्त् िकिया गया।
जिला प्रभारी संजय राय और औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने औराई के पूरेशंभू, माधोरामपुर, पूरेरजई, झौंवा, पिलखनी और सिकंदरा गांव में पहुंचे। यहां ग्रामीणों को भाजपा की नीतियों के बारे में बताया। कहा कि केंद्र सरकार ने जो कार्य चार साल में कराए वह कई दशक में नहीं हुए थे। इस मौके पर शिव शंकर यादव ,लाल बहादुर मौर्य ,प्रभात श्रीवास्तव, अर्चना पटेल, प्रदीप सिंह, कपिल मिश्रा चंद्र भूषण दुबे, ओम प्रकाश मिश्रा, दीपक त्रिपाठी आदि रहे। चौरी संवाददाता के अनुसार, रविवार को भाजयुमों के मंडल अध्यक्ष दिलीप यादव और उमेश तिवारी के नेतृत्व में टिकैतपुर सेक्टर से निकली कमल पद यात्रा अठगोड़वा, सुरहन, चांदी गहना, गोविंदपुर, जगरनाथपुर, रामपुर सहित करीब 15 से अधिक गावों में पहुंची। पदयात्रा में चल रहे कार्यकर्ताओं ने सरकारी योजनाओं और विकास का भौतिक सत्यापन किया। मौके पर सुरेश सिंह, आकाश उपाध्याय, शिव कुमार मिश्रा, राकेश दुबे, सभाशंकर तिवारी, विनोद मिश्रा, प्रवीण तिवारी, राज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन