फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   35 साल से नक्शा गायब

35 साल से नक्शा गायब

Wed, 26 Sep 2018 11:58 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
35 साल से नक्शा गायब
सुरियावां। भदोही तहसील क्षेत्र का बली का पुरा गांव राजस्व विभाग के लिए लावारिस हो गया है। रिकॉर्ड रूम से गांव का बंदोबस्ती नक्शा ही गायब हो गया है। नक्शा न तो तहसील में उपलब्ध है ना ही लेखपाल के पास है। लिहाजा गांव के राजस्व मामलों को लेकर अनेक समस्याएं खड़ी हो गईं हैं। ग्राम सभा की जमीनों पर अतिक्रमण हो गया है। गांव के विकास कार्य बाधित होने के साथ जमीन संबंधी विवादों का निबटारा भी नहीं हो पा रहा। ग्रामीण तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक के चक्कर काट रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी नया नक्शा बनवाकर उनका निस्तारण कराने की बजाए टालमटोल में लगे हैं। सुरियावां ब्लॉक क्षेत्र के बली का पुरा गांव बंदोबस्ती और लेखपाली नक्शा लंबे समय से गायब है। तहसील के रिकॉर्ड रूम से यह नक्शा कहां चला गया, यह कोई बताने वाला नहीं है। लंबे समय से गायब नक्शे को फिर से बनवाने की पहल अधिकारी नहीं कर रहे हैं। इस लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि नक्शा गायब होने से राजस्व विवादों का निपटारा संपूर्ण समाधान दिवस और समाधान दिवस से लेकर न्यायालय तक में भी नहीं हो पा रहा है। गांव में रास्ता, चकरोड, तालाब, सार्वजनिक जमीनों पर मनमाने ढंग से अतिक्रमण कर लिया गया है। राजस्व संबंधी सभी कार्य नक्शे के अभाव में रुके पड़े हैं। जमीन संबंधी मामले में नाप न हो पाने से अक्सर गांव में झगड़े होते रहते हैं। गांव के किसान धर्मराज यादव ने तीन बार जिलाधिकारी कार्यालय और तहसील में प्रार्थना पत्र देकर नक्शा गायब करने वाले के खिलाफ कार्रवाई और नया नक्शा बनवाने की मांग की, लेकिन अधिकारी केवल बहकाते रहे। लिहाजा अब तक गांव को बंदोबस्ती नक्शा नहीं मिल पाया। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि कुछ नक्शे ज्यादा पुराने होने के कारण जीर्ण-शीर्ण हो गए हैं। बली का पुरा गांव के बंदोबस्ती नक्शा समेत अन्य कई नक्शों के लिए राजस्व परिषद को लिखा गया है। गांव का नक्शा जल्द ही मिल जाएगा। मामले की शिकायत को मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर निस्तारित भी दिखा दिया गया। न कोई अधिकारी गांव में गया ना ही शिकायतकर्ता से बात की, ऑफिस में बैठे-बैठे मामले को निपटा दिया गया। पूछने पर बताया गया कि नया नक्शा बनाने की कार्यवाही चल रही है। नया नक्शा बनवाने के लिए गांव के किसान धर्मराज यादव ने कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई। इसके बाद फरवरी 2018 में मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर संदर्भ संख्या 40019818001700 के जरिए शिकायत कर नया नक्शा बनवाने और गायब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सात फरवरी को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने एसडीएम भदोही को भेजा। अधिकारियों के यहां चक्कर काटने के आठ महीने बाद भी मामला निस्तारित नहीं हो सका। बताया गया कि नए नक्शे के लिए राजस्व परिषद से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed