फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   रणचंडी की तरह दृढ़ और स्वाभिमानी थीं इंदिरा गांधी

रणचंडी की तरह दृढ़ और स्वाभिमानी थीं इंदिरा गांधी

Mon, 20 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
रणचंडी की तरह दृढ़ और स्वाभिमानी थीं इंदिरा गांधी
भदोही, खमरिया। नगर के कांग्रेस चुनाव कार्यालय पर रविवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री लौह महिला इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा की अध्यक्षता में मनाई गई। इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि इंदिरा गांधी एक ऐसी शख्सियत थी, जिनका लोहा विरोधी भी मानते थे। जानते थे कि हम इंदिरा जी का विरोध तो कर सकते है, पर हमारे देश में उनके जैसा कोई नेता नहीं है। वे मां की तरह ममतामयी, तो रणचंडी की तरह दृढ़ और स्वाभिमानी थीं। जिसका उदाहरण लोगों ने बांग्लादेश के रूप में देखा है। उन्होंने बैंको का राष्ट्रीयकरण, खाद्यान्न योजना लागू कर देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का काम किया। कहा कि इंदिरा जी जितनी धार्मिक थी, उतनी ही धर्मनिरपेक्ष भी थी। सबकुछ जानते हुए भी उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मी को नहीं हटाया और शहीद हो गई। जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रा ने कहा कि हम कांग्रेस जन ऐसी वीरांगना को जिसने पुरी दुनिया को नारी की शक्ति से परिचित कराया बारंबार नमन करते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से जगदीश पासी, अबरार अली, महेंद्र सरोज, शारदा सरोज, सगीर हसन, जितेंद्र पांडेय, हीरामणि चौबे, राजाराम दुबे, अजित मिश्रा, अली हुसैन, शकील अहमद, औरंगजेब, लुत्तुणखान, इरफान अली, फिरोज खान, प्रदीप यादव, पप्पू पासवान, लल्लू पासवान, राजेश पासवान, रांजेंद्र पाल, कृष्ण लाल श्रीवास्तव, राधे पांडेय इत्यादि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed