{"_id":"5946d7764f1c1be2698b45e8","slug":"161497814902-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरंग लौटी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरंग लौटी बारात
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के धाराविश्वंभर पट्टी में शनिवार रात आई बारात तिलक में दी गई बाइक न लाने पर बैरंग लौट गई। दूल्हा मंडप में बैठा सात फेरे के लिए दुल्हन का इंतजार करता रह गया। बाइक न लाने पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। मामला बढ़ता देख किसी ने यूपी-100 पुलिस सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने उठा लाई। थाने में घंटों चली पंचायत के बाद मामले का पटाक्षेप हुआ। पुलिस शांतिभंग की आशंका देखते हुए लड़के और लड़की के पिता को धारा 151 में चालान कर दिया।
धाराविशंभर पट्टी में शनिवार को सुरियावां के महदेपुर से बारात आई थी , बारात धूमधाम से पहुंची और द्वारचार की रस्म अदा होने के बाद बाराती जनवासे में लौट आए। इसके बाद विवाह के लिए पुरोहित दूल्हे के परिवार के साथ मंडप में पहुंचे। इसके बाद दूल्हन को बुलाया गया, लेकिन दुल्हन इंतजार के बाद भी नहीं पहुंची। कारण पूछने पर बताया कि तिलक में दी गई बाइक शादी में नहीं लाया गया। मान-मनौवल का भी दौर चला, इससे भी असर नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस विवाद देखकर दोनों पक्षों को थाने उठा लाई। लड़की के पिता का कहना था कि विवाह के समय ही यह हाल है तो आगे मेरी लड़की के साथ कैसा बर्ताव करेंगे।