{"_id":"5fe737e38ebc3e3b9b101340","slug":"16-students-of-the-district-selected-for-inspire-award-bhadohi-news-vns5655667142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 16 विद्यार्थी इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 16 विद्यार्थी इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
विज्ञापन
भदोही। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने जिले के 16 छात्र-छात्राओं के प्रोजेक्ट को इंस्पायर अवार्ड योजना में चयनित किया है। सभी 16 छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्ट में सहयोग के लिए 10-10 हजार रुपये की धनराशि उत्साहवर्धन के तौर पर दी जाएगी। सूची में शामिल छात्र-छात्राओं के अभिभावकों और उनके विद्यालय प्रबंधन की खुशी का ठिकाना नहीं है।
इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने ऑनलाइन प्रोजेक्ट मंगाए थे। जिले से भी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इसमें से 16 का चयन किया गया है। सूची में भदोही नगर के मदर हलीमा पब्लिक स्कूल की चार छात्राओं आएशा उरबा, शरियात फातिमा, जुनैरा खान, माहीन जिया, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज की अंजलि और संस्कृति, दयावंती पुंज मॉडल स्कूल की शोना मिश्रा और तनु मिश्रा, विश्वनाथ पांडेय कान्वेंट इंटर कॉलेज के हिमांशु मिश्रा और देवराज सिंह, मां ज्ञानेश्वरी इंटर कॉलेज के विवेक पाल, राजकीय इंटर कॉलेज झौवा औराई के अरुण पाल, राजकीय इंटर कॉलेज बाबूसराय की क्षमा मिश्रा, यूपीएस लोकमनपुर विद्यालय ने नीतिन शर्मा, भारतीय इंटर कॉलेज परसीपुर के अमन कुमार आर्य, कालिका इंटर कॉलेज कोईरौना की प्रिया ने सम्मान पाकर जिले का गौरव बढ़ाया है। मदर हलीमा स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. मोबीन अशरफ ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने 10-10 हजार रुपये हस्तांतरित कर दिए हैं। इससे ये अपने प्रोजेक्ट तैयार करेंगे। परिणाम से सभी अभिभावकों समेत विद्यालयों में खुशी का माहौल है। शनिवार को मदर हलीमा स्कूल प्रबंधन ने अपने चारों छात्राओं को सम्मानित किया।