फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1571 gave notice to defaulters

1571 बकाएदारों को दिया नोटिस

Fri, 25 Nov 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Fri, 25 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
विद्युत विभाग के ज्ञानपुर डिवीजन की ओर से बृहस्पतिवार को पांच हजार से अधिक के 1571 बकाएदारों के खिलाफ वसूली के लिए नोटिस भेजा गया। भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 56 के तहत विभाग से जारी नोटिस पर बकाये रकम को जमा करना है। बकाया जमा न करने पर विभाग की ओर से अधिनियम की धारा पांच के तहत आरसी जारी कराई जाएगी। जो कि प्रशासन की ओर से वसूला जाएगा। विभाग की ओर से बृहस्पतिवार तक इतने बकाएदारों को नोटिस भेजा जा चुक़ा था। इसके बाद शेष बकाएदारों को भी नोटिस भेजा जाएगा।       
विज्ञापन

मालूम हो कि विभाग के ज्ञानपुर डिवीजन में वर्तमान समय में पांच हजार रुपये से अधिक धनराशि के बकाएदारों की तादाद तीन हजार से अधिक है। जबकि इस डिवीजन में उपभोक्ताओं पर वर्तमान समय में बकाया करीब चार करोड़ है। लंबे समय से उदासीन रहे विभाग ने पिछले कुछ दिनों से बकाया वसूली, चेकिंग और कार्रवाई करने का अभियान चलाया है। अब तक जिले के थानों में विभाग की ओर से विद्युत चोरी समेत विभिन्न मामलों में सौ से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। अपना बजट और राजस्व बढ़ाने के लिए विद्युत विभाग से कमर कसी गई है। मातहतों को भी इस बारे में टाइट किया गया है। ज्ञानपुर डिवीजन के एक्सईएन अवधेश पासवान ने बताया कि पांच हजार रुपये से अधिक के करीब तीन हजार बकाएदार उनके डिवीजन में हैं। उन पर बिजली का करीब चार करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। पहले चरण में 1571 बकाएदारों को बकाया जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। समय सीमा तक जमा न करने पर उनके खिलाफ आरसी जारी कर प्रशासन वसूल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed