{"_id":"5d09355e8ebc3e20611b605e","slug":"15608845601820-96-bhadohi-news100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में रोपे जाएंगे 20.96 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में रोपे जाएंगे 20.96 लाख पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें बारिश के सीजन में वृहद
पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया गया। संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया।
जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि 19 लाख 38 हजार के बजाए अब 20 लाख 96 हजार पौधे रोपे जाएंगे। उद्यान विभाग, मनरेगा, डूडा, लोक निर्माण, सिंचाई, रेशम, जिला बेसिक शिक्षा, जिला विद्यालय निरीक्षक, भूमि संरक्षण, पंचायत आदि विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिनको जो लक्ष्य दिया गया है उसे शत प्रतिशत पूरा कराएं। पौधरोपण में आम, शीशम, सीता, अशोक, बरगद, पीपल, नीम, अर्जुन के पौधे अधिक लगाया जाए। डीएम ने कहा कि जो भी पौधरोपण कराया जाए उसकी निगरानी भी हो। पेड़ों से मानव जीवन में होने वाला लाभ को विस्तार से बताया और कहा कि शुद्ध वायु जल संचय का स्त्रोत है, प्रदूषण जलवायु परिवर्तन तथा ताप क्रम की वृद्धि को नियंत्रित रखने में वृक्षों का महत्वपूर्ण योगदान है।