फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दूषित पेयजल के साथ किया प्रदर्शन,लगाया उपेक्षा का आरोप

दूषित पेयजल के साथ किया प्रदर्शन,लगाया उपेक्षा का आरोप

Mon, 17 Jun 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
दूषित पेयजल के साथ किया प्रदर्शन,लगाया उपेक्षा का आरोप
गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के वार्ड संख्या-14 कोतवाली के पीछे रविवार को वार्डवासियों ने दूषित पेयजल के साथ प्रदर्शन कर नगर पालिका पर मनमानी और उपेक्षा का आरोप मढ़ा गया। अविलंब ठोस पहल न होन पर व्यापक स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गत माह से ही कोतवाली परिसर में लगा नलकूप खराबी के कारण घरों में गंदा पानी और बालू पहुंचा रहा है। भीषण गर्मी के बीच वार्डवासियों में उत्पन्न हुई पानी की किल्लत दर-दर भटकने को मजबूर कर दिया है। माह रमजान से अब तक पालिका प्रशासन को दर्जनों बार अवगत भी कराया गया लेकिन जिम्मेदार कोई ठोस पहल करते नहीं दिख रहे हैं। रमजान माह के अंतिम असरे में मामला तूल पकड़ने पर जलनिगम से जांच कराने का आश्वासन भी पालिका ने दिया। बावजूद इसके न तो जांच हो सकी और न ही नलकूप में आई गड़बड़ी को ही दूर कराया जा सका। कहा कि नलकूप से जुड़े आठ वार्डों में भी यही स्थिति बरकरार रहने से वार्डवासी के परिजन संक्रमण जनित बीमारियों की चपेट में आकर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी वित्तीय वर्ष में पेयजल संबंधी 21 बिंदुओं पर खर्च हुए करोड़ों रुपए के मद की जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव व जिलाधिकारी को भी पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सभासद अनूप जायसवाल, आनंद मोदनवाल, विनोद यादव, गणेश यादव, मो.खालिक, सुरेंद्र कुमार, चंदा देवी, सुमन, बानो, कपूरचंद, गायत्री देवी, रमेश यादव, विजय कुमार, आकाश सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed