{"_id":"5d0693268ebc3e43151336cb","slug":"15607119612-bhadohi-news31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध अस्पतालों-पैथॉलाजी सेंटरों पर आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध अस्पतालों-पैथॉलाजी सेंटरों पर आशीर्वाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता से अवैध रूप से संचालित अस्पताल और पैथॉलाजी सेंटर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिले में 150 से अधिक ऐसे क्लीनिक हैं, जो मानक के विपरीत संचालित हैं। विभाग की मेहरबानी से पूर्व में सीज क्लीनिक भी विभाग से तालमेल के बाद फिर से संचालित हैं।
जिले में महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय, महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय के साथ पांच सीएचसी और 15 पीएचसी संचालित है। इसी तरह 115 नर्सिंग होम, क्लीनिक और 100 के करीब पैथॉलाजी सेंटर विभाग में पंजीकृत है। इसके अलावा 150 से अधिक अवैध पैथॉलाजी सेंटर, क्लीनिक और नर्सिंग होम संचालित है। इनके खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई की बात तो होती है लेकिन सब कागजों में ही सिमटकर रह जाती है। विभाग से तालमेल बिठाकर चलने वाले ही अपने नर्सिंग होम और सेंटर का संचालन कर पाते हैं। विभाग की पटरी से जरा भी अलग हटे उन पर शामत आनी तय हो जाती है। गोपीगंज, माधोसिंह, पियरोपुर, त्रिलोकपुर नहरा, औराई, चौरी, सुभाषनगर, कटरा, सीतामढ़ी, सुरियावां, मोढ़, कस्तूरीपुर समेत अन्य हिस्सों में अवैध तरीके से अस्पताल चल रहे हैं। गर्मी के सीजन में मरीजों की संख्या बढ़ने से दो कमरों में ही पानी चढ़ाने से लेकर उन्हें भर्ती भी किया जा रहा है। सबसे मजे की बात है कि जिन अस्पतालों को बीते वर्ष सीएमओ कार्यालय की ओर से अवैध बताकर सील किया वह फिर से खुल गए हैं। उनमें बेधड़क मरीज देखे जा रहे हैं।
सीएचसी स्तर पर टीम गठित की गई है। कई क्षेत्रों से अवैध अस्पतालों और पैथॉलाजी सेंटर चलने की सूचनाएं मिली है। जल्द ही ऐसे अवैध असपतालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. लक्ष्मी सिंह, सीएमओ भदोही
इनसेट
नोटिस तक सीमित विभाग की कार्रवाई
ज्ञानपुर। जिले में अवैध तरीके से संचालित नर्सिंग होम, क्लीनिक और पैैथॉलाजी सेंटरों पर कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सिमटकर रह गई है। सूबे में कहीं कोई घटना होने पर विभाग की ओर से अभियान तो चलाया जाता है लेकिन वह खानापूर्ति तक ही सिमटकर रह जाता है। एकाध अस्पतालों पर कार्रवाई कर मामले की इतिश्री कर ली जाती है।