फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   महिला ने डूडा अधिकारी पर लगाया धनउगाही का आरोप

महिला ने डूडा अधिकारी पर लगाया धनउगाही का आरोप

Sun, 16 Jun 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
महिला ने डूडा अधिकारी पर लगाया धनउगाही का आरोप
ज्ञानपुर। नगर पंचायत ज्ञानपुर के वार्ड संख्या 10 निवासी राजहां बेगम ने शनिवार को अपर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर डूडा कार्यालय पर धनउगाही का आरोप लगाया है। इससे शहरी प्रधानमंत्री आवास के नाम पर अवैध वसूली और पात्रों की जगह अपात्रों को तरजीह देने के मामले में विभाग सुर्खियों में आ गया है।
विज्ञापन

भुक्तभोगी का कहना है कि पात्रता सूची में नाम दर्ज होने, जरूरी दस्तावेजों को जमा करने एवं जियोटैग के बाद भी अधिकारी-कर्मचारी बार-बार दौड़ाकर सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं। न देने पर अपात्र घोषित कर आवास से वंचित करने की धमकी दी जाती है। जबकि सरकार गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए पानी की तरह धन बहा रही है। कार्यालयी खेल में न जाने कितने गरीब और पात्र परिवारों को वंचित कर अपात्रों को योजना का लाभ दिलाने में बिचौलिए सक्रिय हैं। चेतावनी दी कि उच्चाधिकारियों ने मामले में गंभीरता न दिखाई तो वह पूरे परिवार के साथ कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन


ज्ञानपुर। नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नगर क्षेत्र में रह रहे गरीब परिवारों को ढाई से छह लाख रुपये से बनने वाले आवास के लिए आवेदन मांगा गया था। आवेदनों की संख्या के मुताबिक असहाय परिवारों की माली हालत देखकर विभाग ने बड़ी संख्या में पात्रता दे तो दी, लेकिन बड़ी रकम ने विभागीय कर्मचारियों की नीयत खराब कर दी। परेशान लाभार्थियों का कहना है मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। रुक्शाना बेगम, शाहिदा बेगम, फरहाना बानो, सबिना आदि ने चेतावनी दी है कि आवास के नाम पर डूडा कार्यालय में हो रहे खेल पर रोक न लग सकी तो लाभार्थियों का जनसमूह सड़क पर भी उतरने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। आवास वितरण में पारदर्शिता बरती जा रही है। अगर इस तरह की परेशानी है तो जांच कराकर दोषीजनों के खिलाफ सख्ती की जाएगी और पात्रों को शासन की मंशानुरूप लाभ दिलाया जाएगा।
शैलेंद्र भूषण, डूडा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed