{"_id":"5d053fcf8ebc3e15e57adb9c","slug":"156062509116-bhadohi-news192","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉस्टिक की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉस्टिक की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। सूबे के राज्यमंत्री नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास गिरीशचंद्र यादव ने शनिवार को तहसील परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक कर नगरीय विकास के कार्यों का हाल जाना। प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, पॉलिथीन से लेकर अन्य बिंदुओं पर क्रमवार जानकारी ली। भाजपा नेता की शिकायत पर मार्केटिंग अधिकारी को निलंबित करने के लिए आरएफसी मिर्जापुर को निर्देश दिया।
उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास में जो धनराशि दी जाती है, वह धनराशि लाभार्थियों के खाते में भेजकर उनसे ही आवास बनवाया जाए। उनसे लगातार संपर्क में रहकर काम की निगरानी की जाए। अधिशासी अधिकारियों से कहा कि वे प्रतिदिन नगर में सुबह-शाम भ्रमण कर साफ-सफाई की व्यवस्था को देखें। राज्यमंत्री नगर विकास ने अधिशासी अधिकारियों से पूछा की गोवंश के लिए जमीन आवंटन हो गया तो बताया गया कि कुछ स्थानों पर इसमें कठिनाई आ रही है। नगरों को प्लास्टिक मुक्त करने का निर्देश दिया। कहा कि प्लास्टिक से तमाम बीमारियां फैलती हैं। पॉलिथीन पर पूरी तरह रोक लगाकर जिले को प्लॉस्टिक मुक्त बनाएं। शासन की योजनाओं को प्राथमिकता और मानक के अनुसार कराया जाए। सरकार का धन अनावश्यक व्यय न करे, जो कार्य कराए जा रहे हैं, उसका स्थलीय निरीक्षण मैं स्वयं करूंगा। यदि कहीं कमी मिली तो संबंधित अधिशासी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, ईओ ज्ञानपुर रोंद्र दूबे, डूडा अधिकारी शैलेंद्र भूषण आदि रहे।