फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   70 किलो प्लॉस्टिक जब्त, साढ़े चार हजार जुर्माना

70 किलो प्लॉस्टिक जब्त, साढ़े चार हजार जुर्माना

Sat, 15 Jun 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
70 किलो प्लॉस्टिक जब्त, साढ़े चार हजार जुर्माना
ज्ञानपुर। जिले में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। ज्ञानपुर, गोपीगंज के बाद शुक्रवार को नगर पंचायत खमरिया की ओर से छापेमारी कर कार्रवाई की गई। इस दौरान 70 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई, जबकि साढ़े चार हजार जुर्माना लगाया गया। अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

पर्यावरण को हो रहे नुकसान के मद्देनजर पॉलिथीन पर रोक के लिए कोर्ट से लेकर सरकारों की ओर से अहम कदम उठाया जाता है, लेकिन प्रशासन की उदासीनता से प्रभावी नहीं हो पाता। सुप्रीम कोर्ट, एनजीटी के साथ ही वर्ष 2018 में प्रदेश सरकार ने पॉलिथीन को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया। शुरुआती दौर में कार्रवाई के बाद करीब सात से आठ माह तक मामला ठंडे बस्ते में चला गया। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद एक बार फिर पॉलिथीन के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। ज्ञानपुर नगर पंचायत, गोपीगंज नगर पालिका में पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें 10 से 15 किलो पॉलिथीन जब्त की गई। शुक्रवार को खमरिया नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज प्रियदर्शी के नेतृत्व में नगर में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत की कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही। टीम ने करीब 70 किलो पॉलिथीन को जब्त किया, जबकि संजय बरनवाल पर तीन हजार, छेदीलाल पर 500, राजू हलवाई पर 500, दीनदयाल पर 500 समेत कुल साढ़े चार हजार जुर्माना वसूला गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि पॉलिथीन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। जिन दुकानों पर जुर्माना वसूला गया है, वहां अगर दोबारा पॉलिथीन की बिक्री मिली तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर राजेंद्र प्रसाद, अमर बहादुर, कमलेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed