{"_id":"5d03f02d8ebc3e5a1860e80e","slug":"1560539171722-bhadohi-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 महादानियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 महादानियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में शुक्रवार को 22 महादानियों ने आगे बढ़ कर रक्तदान किया। इस दौरान 24 लोगों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से दो लोग रक्तदान के लिए योग्य नहीं पाए गए। अमर उजाला के शिविर में रक्तदान को लेकर महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह देखा गया।
महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन ब्लड बैंकप्रभारी डॉ. पीके सिंह ने फीता काट कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़ कर कोई दान नहीं है। यह एक महान कार्य है। इसको लेकर भ्रांतियों का शिकार नहीं होना चाहिए। रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि आपका एक यूनिट रक्त किसी के काम आ जाए तो अंतरमन को तो खुशी मिलती ही है, आप पुण्य के भागी भी बनेंगे। इसके बाद शिविर शुरू हुआ और प्रचंड धूप में भी दोपहर बाद तक रक्तदान करने वालों का जिला अस्पताल में आगमन होता रहा। दोपहर दो बजे तक चले शिविर में कुल 22 यूनिट रक्तदान हुआ। जबकि पंजीकरण 24 लोगों ने कराया था। पुरानी बाजार सुरियावां निवासी रामलाल गौतम की उम्र अधिक होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें रक्तदान न करने की सलाह दी। हालांकि इसके बाद भी वह रक्तदान करने के लिए इच्छुक थे और कहते रहे कि मौका दे दीजिए। इसी बहाने देश के लिए कुछ कर सकूं तो खुशी मिलेगी। इसी तरह गोपीगंज के शुभम सिंह भी रक्तदान नहीं कर पाए। रक्तदान के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीडी वर्मा और प्रभारी सीएमएस डॉ. जी लाल ने शिविर का निरीक्षण करने के बाद रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किया। कैंप में लैब टेक्नीशियन अनिल कुमार यादव, काउंसलर महेंद्र पाल, दिनेश यादव, संजय कुमार, संतोष यादव का सक्रिय सहयोग रहा।