फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मासिक निरीक्षण से टोलप्लाजा पर मची खलबली

मासिक निरीक्षण से टोलप्लाजा पर मची खलबली

Thu, 23 May 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
मासिक निरीक्षण से टोलप्लाजा पर मची खलबली
गोपीगंज। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से नामित नेशनल हाईवे आफ अथारिटी के अधिकारियों का दल बुधवार को लालानगर टोल प्लाजा पर जांच के लिए पहुंचा। इससे प्लाजा कर्मियों में खलबली मच गई। निर्धारित दर वसूली, व्यवस्था एवं नए निर्माणाधीन कार्यों की हकीकत परखने के बाद जांच अधिकारी लौट गए। ओवररेटिंग को लेकर टोल प्लाजा संचालक पर करीब 16 लाख का जुर्माना पहले ही लग चुका है। हाइवे पर बने टोल प्लाजा पर हर साल टोल वसूली के लिए संचालकों का चयन किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए चयनित संचालक के खिलाफ ओवररेटिंग को लेकर गत दिनों एनएचआई की ओर से करीब 16 लाख का जुर्माना लगाया गया था। बुधवार को मासिक निरीक्षण के लिए नेशनल हाईवे आफ अथारिटी के अधिकारियों का दल पहुंचा। करीब एक घंटे से अधिक समय तक जांच-पड़ताल के बाद टीम लौट गई। सूत्रों की माने तो अर्थ दंड की वसूली को लेकर अथारिटी ने उक्त कदम उठाया है। एनएचआई के जनरल मैनेजर रामचंद्र ने कहा कि हर महीने जांच-पड़ताल किया जाता है। उसी क्रम में अधिकारी टोल प्लाजा पर गए थे। जांच-पड़ताल के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed