फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   तरावीह मुकम्मल कराने पर इस्तकबाल

तरावीह मुकम्मल कराने पर इस्तकबाल

Thu, 23 May 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
तरावीह मुकम्मल कराने पर इस्तकबाल
भदोही। मुकद्दस रमजान का आधा सफर पूरे होने के बाद बुधवार को 16 रोजे पूरे हो गए। मस्जिदों में पूरे महीने चलने वाली नमाजे तरावीह अब अपने पूरे शवाब पर है। नगर की विभिन्न मस्जिदों में तरावीह का पहला दौर पूरा कर लोग सूरह तरावीह शुरू हो गई है। बीती रात पीरखांपुर मस्जिद में हाफिज रेहान अंसारी ने तरावीह का दौर पूरा कराया तो नमाजियों ने गर्मजोशी से उनका इस्तकबाल किया। उन्होंने कहा कि नेकी ऐसा करें कि उसमें गुरूर और दिखावा न झलके। यह अल्लाह का हुक्म भी है और अल्लाह को पसंद भी है। इससे आपका माल महफूज रहता है। हाफिज ने कहा कि अगर इंसान कुरआन के बताए रास्ते पर चले तो न केवल वो खुशहाल रहे बल्कि उसका घर परिवार, पड़ोसी, दोस्त, रिश्तेदार और उसका मुल्क खुशहाल होगा। कुरआन में बारीक से बारीक परेशानियों को हल बड़े ही साफ तौर पर समझाया गया है। अगर हम रोजा, नमाज नियमित करें और कुरआन को पढ़ कर उसके बताए रास्ते अपनाएं तो हमारी परेशानियां अपने आप हल हो जाएंगी। कहा कि यह तो मुकद्दस रमजान का महीना है। जिसमें अल्लाह अपने बंदों पर रहमतें बरसाने के लिए तैयार रहता है। बधाई देने वालों में जफर हसनैन, हाफिज इसराइल अंसारी, हाजी जुबेर अंसारी, हाजी मास्टर इस्लाम, हाजी अलाउद्दीन अंसारी, हाजी मुनीर अंसारी, हाजी मुर्शिद अंसारी, हाजी वकील अंसारी, हाजी मुजम्मिल, हाजी शमीम अंसारी, अरशद मुन्ना, फिरोज अख्तर, आकिफ फिरोज अंसारी, अंसार अख्तर, आजम अंसारी, अख्तरुल इमान, फिरोज अंसारी, शहजाद अंसारी, गुलाम अंसारी, इरशाद अंसारी, खालिद अंसारी, मोहतशीम अंसारी, नदीम अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed