फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मेगा शटडाउन से प्रभावित रहे पांच विद्युत उपकेंद्र

मेगा शटडाउन से प्रभावित रहे पांच विद्युत उपकेंद्र

Wed, 22 May 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
मेगा शटडाउन से प्रभावित रहे पांच विद्युत उपकेंद्र
जंगीगंज। मेगा शटडाउन के कारण मंगलवार को जिले के गोपीगंज, वहिदानगर, सीतामढ़ी, सेमराध और रमईपुर समेत पांच उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे 200 से अधिक गावों में करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली न मिलने से पेयजल की समस्या खड़ी हो गई, साथ ही गर्मी और उमस से लोग जूझ गए। सुबह छह बजे से गुल हुई बिजली शाम छह बजे बहाल होने पर लोग राहत पा सके।
विज्ञापन

ट्रांसमिशन की ओर से 1.32 लाख वोल्ट की नई लाइन का विस्तार कर प्रयागराज जनपद के टेला-केहुनी से सीधे गोपीगंज-गिराई पावर हाउस तक जोड़ी जा रही है। जिसके अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के लिए मेगा शटडाउन सुबह छह से दोपहर 12.30 बजे तक ले लिया गया। जबकि पूर्व के दिनों में शटडाउन के लिए सूचना जारी की जाती रही है, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं किया गया। जिसको लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी दिखी। 12.30 के बाद मेन सप्लाई भी ठप कर दी गई। विभाग का दावा है कि शाम छह बजे आपूर्ति बहाल हो जाएगी। जिससे 12 घंटे तक पाचों उपकेंद्र से जुड़े डीघ, ज्ञानपुर ब्लॉक के करीब 200 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे दिन में पेयजल को लेकर जहां लोग हलकान रहे वहीं धूप और भीषण गर्मी में पसीने से तर बतर हो गए। एसडीओ सुनील कुमार ने कहा कि ट्रांसमिशन के अधिकारियों ने सूफीनगर-गोधना मोड़ के पास पारेषण लाइन के तार को राजमार्ग को पार कराने के लिए शटडाउन लिया गया। हालांकि पूर्व में इसकी सूचना देनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed