फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1.55 lakh children will have expert assessment test

Bhadohi News: 1.55 लाख बच्चों का होगा निपुण असेसमेंट टेस्ट

Sun, 03 Sep 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
1.55 lakh children will have expert assessment test
ज्ञानपुर। जिले में 11 से 16 सितंबर के मध्य परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले एक लाख 55 हजार बच्चों का निपुण असेसमेंट टेस्ट (नेट) कराया जाएगा। जिसकी तैयारी शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। पूर्व की तरह इस बार भी ओएमआर सीट पर ही टेस्ट होगा। डायट में प्रश्नपत्र तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में बच्चों की शैक्षिक दक्षता का आकलन अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा के माध्यम से वर्ष में दो बार करने की व्यवस्था है। परीक्षा के बाद बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं एकत्र कर ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर भेजी जाती हैं। वहां मूल्यांकन होता है। इसके बाद बच्चों के रिजल्ट की डाटा फीडिंग होती है। इन परीक्षाओं के आयोजन में काफी समय लगता है। बच्चों के सीखने समझने के स्तर का मूल्यांकन के लिए निपुण असेसमेंट टेस्ट भी साल 2022 से शुरू हो गया है। 11 से 16 सितंबर तक होने वाले नेट के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसमें जिले के 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, कंपोजिट और कस्तूरबा विद्यालय के पहली से आठवीं तक के एक लाख 55 हजार बच्चे शामिल होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि छमाही परीक्षा से पहले निपुण एसेसमेंट टेस्ट कराया जाएगा, जो ओएमआर शीट पर होगा। छात्रों से बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परिणाम भी तुरंत पता चल जाएगा। परीक्षा में कक्षा एक से आठ तक के बच्चे शामिल होंगे। शिक्षकों को एप के जरिए अपने स्मार्टफोन से ओएमआर शीट को स्कैन करना होगा। एप स्कैन कर तुरंत बता देगा कि छात्र के कितने प्रश्न सही हैं और कितने गलत। सभी छात्रों का असेसमेंट तुरंत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed