{"_id":"5c8e922fbdec221473373e2f","slug":"151552847407-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतराष्ट्रीय हिंदु परिषद की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतराष्ट्रीय हिंदु परिषद की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। ओदारनाथ महादेव मंदिर में हुई अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक मे संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। जिला प्रभारी संतोष दूबे ने सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया। कहा कि संगठन हिंदू हितों के लिए तत्परता से कार्य कर रहे हैं जिससे लोगों विशेषकर युवाओं का साथ प्राप्त हो रहा है। बैठक में राष्ट्रीय छात्र परिषद का सदस्यता अभियान भी चलाने पर जोर दिया।
ीरज पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला प्रभारी ने कहा कि लोगों को जोड़ने के लिए आवश्यक है कि हम कुरीतियों और बुराईयों पर प्रहार करें। इससे लोग अपने आप लोग जुड़ेंगे। कहा हिंदू समाज में धर्मग्रंथों में जाति का उल्लेख कहीं नहीं है। धर्म को कमजोर करने वाले तत्वों ने हमारी ताकत को बांटने के लिए जाति व्यवस्था को बढ़ावा दिया है। इसका डटकर मुकाबला करना होगा। इस कार्य को सभी को अपनी जिम्मेदारी समझकर करना होगा।
बैठक में अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर के निर्माण का संकल्प दोहराते हुए कहा गया कि यदि सरकार इसमे पीछे रही तो हम लोग अपने दम पर भव्य मंदिर निर्माण कराएंगे। इस संबंध में कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए हमारे लोगों ने जो बलिदान दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। बैठक में मनोज यादव, पवन दूबे, सतीश दूबे, पप्पू पाठक, पिंकू सिंह, मंगेश दूबे, रिंकू तिवारी, फेकू सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।