{"_id":"5c080b1ebdec2241ac3bcc44","slug":"151544031006-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाईयों ने निकाला कमल पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाईयों ने निकाला कमल पदयात्रा
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालानगर/चौरी। गोपीगंज नगर में बुधवार को भाजपा ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर कमल पदयात्रा निकाली। इसमें नगर के लोगों को भाजपा की विकास नीतियों और योजनाओं के बारे में बताया गया। मंडल महामंत्री अमित जायसवाल की अध्यक्षता में यह पदयात्रा दो वार्डों मेें निकाली गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है। इसमें मंडल महामंत्री विजय साहू, अरुण कुमार, रमेश पांडेय,चंदूलाल चंद्राकर, सोहनलाल गुप्ता, सुनील मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, आसिफ खान, आसिफ अली, धर्मेंद्र चौहान आदि शामिल रहे। इसी प्रकार चौरी के लठिया में भाजपा की ओर से कमल पदयात्रा निकाली गई। इसमें पार्टी पदाधिकारियों ने सरकारी योजनाओं और विकास की हकीकत को देखा। इस दौरान भाजपाजनों ने कंदुई, दुबहा और बिगही में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिलीप यादव संतोष तिवारी, शभाशंकर, उमेश तिवारी, राकेश दुबे, विजयी शुक्ला आदि रहे।