फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   किसानों संग धोखा, नए रेट पर पुरानी डीएपी

किसानों संग धोखा, नए रेट पर पुरानी डीएपी

Sun, 02 Dec 2018 10:51 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
किसानों संग धोखा, नए रेट पर पुरानी डीएपी

विज्ञापन
ज्ञानपुर। अन्नदाताओं को हर तरफ साजिश और समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। पहले ही डीएपी संकट से जूझ रहे किसानों को अब समितियां और किसान सेवा केंद्रों से भी धोखा दिया जा रहा है। कई किसानों को पुरानी डीएपी को नए रेट में बेचने का मामला प्रकाश में आया। शनिवार को भाजपा नेता समेत कई किसानों ने सीएम और पीएम को पत्र भेजकर समितियों, इफको और कृभको के जिलास्तरीय अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। प्रकरण की जांच कराने की मांग की।
रबी और खरीफ सीजन में डीएपी की मांग बढ़ जाती है। जिले में 50 से अधिक समितियों में 15 पहले ही डिफाल्टर घोषित हैं। करीब 35 से 37 समितियों में गिने-चुने पर ही खाद मिल रही है। इसी तरह किसान सेवा केंद्रों पर वर्तमान में 1450 से 1470 रूपये में जहां डीएपी दी जा रही है, वहीं निकी दुकानों पर 1500 से 1600 रूपये दुकानदार किसानों से वसूल रहे हैं। कुछ समितियों पर डंप पुराने स्टॉक को अब नए रेट पर बेचा जा रहा है। वेदपुर के किसान एवं भाजपा नेता उमाशंकर उपाध्याय, रामचंद्र पाल, बाबा पाल, जगदीश कुमार, देवाजितपुर के भोलानाथ उपाध्याय ने कहा कि रबी सीजन में तीन महीने के अंदर डीएपी का रेट 1070 से तीन सौ रूपये बढ़ गया। अब पुरानी डीएपी को भी नए रेट पर बेचा जा रहा है। भाजपा नेता उमाशंकर उपाध्याय ने सीएम और पीएम को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि डीएपी कंपनी के अफसरों की कृपा से कुछ केंद्रो पर मनमानी ढंग से डीएपी का रेट लिया जा रह है। निजी दुकानदारों को फायदा पहुंचाने के लिए मायाजाल फैलाया गया है।
विज्ञापन


देश में फास्फोरिक एसिड का उत्पादन नहीं होता। इसे विदेशों से मंगाई जाती है। उसी के हिसाब से रेट बढ़ता है। गेहूं की बुआई के लिए किसान एनपीएस 20:20:13 का भी प्रयोग कर सकते हैं। यह डीएपी से बेहतर होता है। इसमें गंधक भी मिला रहता है, जो फसलों के लिए काफी जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद सिंह, उप निदेशक कृषि

इफको और कृभको की डीएपी के रेट में किसी भी स्तर से गड़बड़ी नहीं की जाती है। अगर किसी समिति या केंद्र से गलत रेट किसानों से लिया गया है तो संबंधित केंद्र पर कार्रवाई होगी। किसान इसकी शिकायत करे।
एमसी चौरसिया, जिला प्रभारी कृभको
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed