फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   110 प्रधानाध्यापकों का घटेगा ओहदा

110 प्रधानाध्यापकों का घटेगा ओहदा

Wed, 28 Nov 2018 11:27 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
110 प्रधानाध्यापकों का घटेगा ओहदा

विज्ञापन
ज्ञानपुर। एक परिसर में संचालित जिले के करीब 110 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का समायोजन होगा। इसमें वरिष्ठ प्रधानाध्यापक को पूरी जिम्मेदारी दी जाएगी। इससे जिले के 110 प्रधानाध्यापकों का ओहदा घट जाएगा। इस श्रेणी में जिले में 110 परिषदीय विद्यालय आएंगे। एक ही एसएमसी के माध्यम से कामों पर निगरानी रखी जाएगी और छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों को इधर से उधर भेजा जाएगा। यह व्यवस्था अप्रैल 2019 से प्रभावी होगी। शासन से इस आशय का पत्र आने के बाद शिक्षा महकमे में सरगर्मी बढ़ गई है।

प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों में तमाम सुविधाएं दे रही है। सरकारी पैसे की बचत करने के लिए प्रयोग के तौर पर एक ही परिसर में चलने वाले प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का समायोजन किया जाएगा। इसके तहत जिले के 1143 प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में करीब 110 प्राथमिक विद्यालय प्रभावित होंगे। शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पहली से आठवीं कक्षा का संविलियन कर वरिष्ठतम प्रधानाध्यापक को ही जिम्मेदारी दी जाएगी। एक ही स्थान पर एमडीएम बनेगा। साथ ही एक एसएमसी भी प्रभावी रहेगी। पहली से आठवीं कक्षा तक आरटीई मानक के अनुसार शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। 30 सितंबर 2018 की छात्रसंख्या के आधार पर समायोजन की कार्यवाही की जाएगी। आदेश आने के बाद शिक्षा महकमे में सरगर्मी बढ़ गई है। भले ही यह व्यवस्था आगामी सत्र से प्रभावी होगी, लेकिन प्रधानाध्यापकों के माथे पर अभी से चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि समायोजन का आदेश आया है। इसे आगामी सत्र से प्रभावी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed