फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   रोड नहीं तो वोट नहीं, मुखर हुए ग्रामीण

रोड नहीं तो वोट नहीं, मुखर हुए ग्रामीण

Wed, 28 Nov 2018 11:29 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
रोड नहीं तो वोट नहीं, मुखर हुए ग्रामीण

विज्ञापन

ज्ञानपुर। सुरियावां विकास खंड के छनौरा से पट्टीबेजांव, कंतीरामपुर मार्ग को लेकर ग्रामीण मुखर हो गए हैं। नाराज ग्रामीणों ने कहा कि रोड नहीं बनेगी तो वोट नहीं देने का निर्णय लिया है। कहा कि तीन साल से मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर अफसरों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बाद भी कोई निर्णय नहीं हो सका।

डॉ. शंभूनाथ पांडेय ने कहा कि पांच जून 2017 को सांसद वीरेंद्र सिंह ने सड़क निर्माण के लिए 75 लाख का प्रस्ताव वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजा, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली। विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने 21 मई 2018 को उसी सड़क के लिए 41 लाख का प्रस्ताव भेजा, लेकिन उसे भी स्वीकृति नहीं मलिी। दशकों पहले बना वह मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। गड्ढों और बोल्डर के चलते मार्ग पर साइकिल, बाइक और चार पहिया से जलना जोखिम भरा हो गया है। स्कूल जाने के लिए छात्र-छात्राओं, बीमार लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग से आसपास के करीब 20 गांव के लोगों का आना-जाना होता है। दुर्गागंज मार्ग से सुरियावां होते हुए सड़क जौनपुर जिले को जोड़ती है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सड़क निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की। पत्र में कहा कि अगर उक्त मार्ग नहीं बना तो पूरा पट्टीबेजांव, छनौरा गांव 2019 में मतदान नहीं करेंगे। इस मौके पर विनोद कुुमार शुक्ल, वंशराज, रमेश कुमार, होरीलाल, लालजी, लालचंद्र, सुभाष, बनवारी, आनंद दूबे, कमलाशंकर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed