फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भदोही। रामलीला का भव्य शुभारंभ

भदोही। रामलीला का भव्य शुभारंभ

Sat, 29 Sep 2018 01:29 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
भदोही। रामलीला का भव्य शुभारंभ
भदोही। भदोही नगर की प्रसिद्ध श्रीरामलीला का शुक्रवार की सायं दरोपुर स्थित रामलीला मैदान में शुभारंभ हो गया। यह पहला अवसर होगा जब अयोध्या के कलाकारों द्वारा नगर में रामलीला का मंचन किया गया। प्रथम दिन कलाकारों ने नारद मोह, मनुशतरूपा और रावण जन्म आदि प्रसंगों का जीवंत मंचन किया। हवन-पूजन के साथ सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने रामलीला के शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और सभ्यता की पहचान है। इस परंपरा को कायम रखने के प्रयास होते रहने चाहिए। सांसद ने आयोजन के लिए श्रीराम लीला परिषद के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रामलीला समरसता का दूसरा नाम है। आज के युवाओं में मर्यादा पुर्षोत्तम श्रीराम के छवि उकेरने के लिए रामलीलाओं का मंचन आवश्यक है। यह समाज को सही दिशा देता है। उन्होने कहा रामलीला मैदान का छत निर्माण कराने की घोषणा की। रामलीला के प्रथम दिन शुभारंभ से पूर्व ही दर्शक दीर्घा में भारी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे पहुंच गए थे। प्रथम दिन नारद जी की तपस्या से इंद्र जी घबराहट, सिंहासन छिन जाने का भय, नारद जी की तपस्या भंग करने का प्रयास आदि लीलाओं का श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद लिया। वेषभूषा, बोलचाल, मंच की सजावट सबकुछ देखते ही बनती थी। बीच बीच में लोगों ने कलाकारों की खूब प्रसंशा की। रावण जन्म की कलाकारों द्वारा जीवंत प्रस्तुति ने लोगों को भाव विभोर कर दिया। जिसका लोगों ने तालिया के साथ स्वागत किया। इसके पूर्व समिति के अध्यक्ष सीताराम गुप्त और कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने सांसद को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान दिलीप गुप्ता, डा.राकेश दूबे, विनीत बरनवाल, सुभाष मौर्य, लालता सोनकर, विपिन बरनवाल, राजेश जायसवाल, पन्नालाल यादव, प्रिंस गुप्ता, राजीव जयसवाल, अरुण जायसवाल, अशोक पाल, सतीश गांधी, सत्यशील जायसवाल, ओम सिंह, करुणा शंकर दूबे, राकेश कैलासी, पंचायत अध्यक्ष गोरेलाल, नंदलाल गुप्ता, गिरधारी जायसवाल, भरत जायसवाल, अरविन्द मौर्य, धर्मराज गुप्ता, भगौती जायसवाल, अजय दूबे, कामता चौरसिया, संदीप कांनोडिया, सत्यप्रकाश बिंद, सुरेश अग्रवाल, ब्रम्ह जायसवाल, आशीष जायसवाल, राहुल कश्यप, प्रभु सेठ, राजकुमार गुप्ता सुद्धी, राजीव मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed