{"_id":"5a1092444f1c1ba7668b4eaa","slug":"151511035460-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक स्तरीय खेलकूद में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक स्तरीय खेलकूद में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोढ़। ब्लॉक स्तरीय 20वीं क्षेत्रीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआपुर में आयोजित की गई। इसमें विभिन्न स्कूल से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा को दर्शाया। खेलकूद का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिमा उपाध्याय और उनके प्रतिनिधि अमित उपाध्याय ने किया। ग्राम प्रधान ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा का भावना जागती है। अभिभावकों से आग्रह किया कि वह कान्वेंट के बजाए प्राइमरी में बच्चों का प्रवेश कराएं। इस दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ के अलावा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तरीय कबड्डी, खो-खो का आयोजन किया गया। बालक वर्ग के 400 मीटर और 200 मीटर में प्रथम स्थान रामकरण बिंद प्राथमिक विद्यालय उगईपुर ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्राथमिक स्तर पर 50 वर्ग मीटर में प्रीति बनकट प्राथमिक विद्यालय अव्वल रहीं। पूर्व माध्यमिक स्तर के 400 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद में विकास यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रोशन और काजल मौर्य अव्वल रहीं। खंड शिक्षा अधिकारी जंगीलाल मौर्य ने बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वंशराज मौर्य, मिथिलेश, सुभाष, राजेंद्र सिंह, सीता, शशि देवेंद्र मणि, श्याम बहादुर, संतलाल आदि आदि रहे।
विज्ञापन