{"_id":"5a10923d4f1c1bc45b8b7015","slug":"151511035453-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमरा के सफर पर रवाना हुए हाजी अजीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमरा के सफर पर रवाना हुए हाजी अजीज
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज । इलाके के बर्जी खुर्द गांव निवासी एवं पसमांदा मुस्लिम समाज के प्रदेश सचिव हाजी अब्दुल अजीज मंसूरी शनिवार को उमरा के लिए मदीना-मुनव्वरा (सऊदी अरब) के सफर पर रवाना हुए ।
उन्हें शनिवार को दोपहर बाद रिश्तेदारो,करीबियों और ग्रामीणों ने माला फूल पहनाकर रवाना किया । इसके जपूर्व सभी लोगों ने गले मिलकर सफर पर जाने की मुबारक बाद दी । साथ ही मदीना-मुनव्वरा पहुंच कर खुदा और रसूल की बारगाह मे दुआ करने की अपील की ।आयोजित मिलाद में उलेमा ने हज और उमरा के मुबारक सफर पर रोशनी डाली । शायरों ने नात-ए-नबी पेशकर सामईन के दिल बाग बाग कर दिया । हाजी अब्दुल अजीज मंसूरी ने कहा कि वे पूर्व में हज का मुबारक सफर कर चुके हैं । अब हज से इतर उमरा शरीफ के सफर पर जा रहे हैं । बताया कि मदीना-मुनव्वरा पहुंच कर खुदा और रसूल की बारगाह में मुल्क में अमन चैन की दुआ करेंगे । सभी के तरक्की और कामयाबी के लिए मदनी सरकार से इल्तिजा करेगें। उनके साथ उमरा शरीफ के लिए गांव के मोहम्मद हबीब भी रवाना हुए । उन्हें सफर पर रवाना करने वालों में हाजी तैयब अंसारी, मोहम्मद सफी , हाजी इलियास, हाफिज नियाज, मौलाना सद्दाम समेत तमाम लोग शामिल थे ।