फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   परंपरागत तरीके से मनी भोरी- महजूदा की कजरी

परंपरागत तरीके से मनी भोरी- महजूदा की कजरी

Fri, 11 Aug 2017 01:05 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
परंपरागत तरीके से मनी भोरी- महजूदा की कजरी
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

जिले की बहुचर्चित ऐतिहासिक भोरी- महजूदा की कजरी बृहस्पतिवार को परंपरागत तरीके से मनाई गई। कजरी गाते-गाते दो गावों की महिलाएं एक दूसरे को गाली देते हुए चप्पल आदि फेंका। महिला सिपाहियों के हस्तक्षेप से विवाद समाप्त हुआ। इस दौरान लगे मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी। कजरी सुनने के बाद लोगों ने खरीदारी की।
भोरी-महजूदा में ऐतिहासिक कजरी को लेकर बृहस्पतिवार सुबह से मेला स्थल पूरी तरह से सज गया। झूले, सर्कस के अलावा मिठाई, फलफूल और खिलौने की दूकानें सज गईं। दोपहर होते-होते मेले में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चों की भीड़ उमड़ चुकी थी। करीब एक बजे से परंपरागत तरीके से कजरी की शुरुआत हुई। भोरी और महजूदा गांव की महिलाएं कजरी गाते-गाते अचानक आक्रामक हो गई। गाने के दौरान ही महिलाएं चप्पल, पत्थर आदि एक दूसरे पर फेंकने लगी। करीब 15 मिनट तक चले विवाद के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान दूरदराज से आए मेलार्थियों ने खरीदारी कर मेले का आनंद लिया। महिलाओं ने जहां घरेलू सामानों के साथ ही मिठाई आदि की खरीदारी की वहीं बच्चों ने झूले का आनंद लिया साथ ही चाट-पकौड़ा भी खाया। सुरक्षा के मद्देनजर मेले में सादे वर्दी में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहीं। मेलास्थल से कुछ दूर पुरुष पुलिसकर्मी भी स्थिति पर निगरानी रखे हुए थे। मान्यता है कि दशकों पूर्व एक नाई भोरी गांव में ससुराल आया था। यहां पर कजरी गाने के लिए महिलाओं ने दबाव डाला। न गाने पर उसे दबाकर मार डाला। नाई मरने के बाद दोनों गांव की महिलाओं को परेशान करने लगा। उसी की याद में यह मेला आयोजित होता चला आ रहा है। कौलापुर संवाददाता के मुताबिक धनापुर गांव में कजरी पर मेले का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे पहुंचे। सभी ने खरीदारी करने के साथ ही विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


पुरुषों का प्रवेश है वर्जित
ज्ञानपुर। भोरी-महजूदा गांव में प्रत्येक वर्ष होने वाली कजरी मेले में पुरुषों का प्रवेश वर्जित होता है। मेले में सिर्फ महिलाएं और बच्चे ही दिखते हैं। कोई पुरुष भूलकर भी मेले के अंदर प्रवेश नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed