फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   15128 KV Express reached Bhadohi with six hours delay

Bhadohi News: छह घंटे देरी से भदोही पहुंची 15128 केवी एक्सप्रेस

Sun, 04 May 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
15128 KV Express reached Bhadohi with six hours delay
भदोही-जंघई रेल मार्ग पर दूसरी ट्रेनें जहां धीरे-धीरे पटरी पर लौट आई हैं। वहीं, बनारस-नई दिल्ली के बीच चलने वाली केवी एक्सप्रेस विलंब से चल रही है। शनिवार को केवी एक्सप्रेस नई दिल्ली से भदोही छह घंटे विलंब से पहुंची। गोरखपुर और लोकमान्य तिलक के बीच चलने वाली 15017 व 18 काशी एक्सप्रेस निरस्त रही। शुक्रवार को केवी एक्सप्रेस नई दिल्ली से निर्धारित समय से 4.20 घंटे देरी से चलाई गई जिसका असर यह हुआ कि भदोही पहुंचते-पहुंचते छह घंटे लेट हो गई। हालांकि, वापसी में यह ट्रेन समय से भदोही स्टेशन पहुंची। गोरखपुर-एलटीटी के बीच चलने वाली काशी एक्सप्रेस पिछले कई दिनों से निरस्त चल रही है। भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा के अनुसार यह ट्रेन पांच को एलटीटी से भदोही पहुंचेगी। गोरखपुर से एलटीटी जाने वाली यह ट्रेन शनिवार तक निरस्त की गई थी। रविवार से यह ट्रेन वापस पटरी पर आ जाएगी। शनिवार को एक अन्य ट्रेन अमृतसर-हावडा पंजाब मेल एक्सप्रेस लगभग 1.50 घंटे देरी से भदोही पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed