{"_id":"5ebdb1239cceaa44875adb754c2351fd","slug":"15-shops-seal-of-seeds-and-fertilizers-four-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद-बीज की 15 दूकानें सील, चार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद-बीज की 15 दूकानें सील, चार निलंबित
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Wed, 16 Dec 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर डीएम की ओर से गठित टीम ने मंगलवार को जिलेभर में खाद-बीज की दूकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
दूकानों पर खाद-बीज की जांच कर 14 नमूने लिए। जांच में सहयोग न करने पर 15 दूकानों को सील कर दिया गया। इनमें भदोही तहसील की 12 और औराई तहसील क्षेत्र की तीन दूकानें शामिल हैं।
साथ ही चार दूकानों के बीज बिक्री प्राधिकार पत्र को निलंबित कर दिया गया।
डीएम प्रकाश बिंदु ने रबी सीजन में किसानों को गुणवत्तायुक्त और उचित मूल्य पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए दूकानों की जांच का निर्देश दिया है। इसके लिए जिले की तीनों तहसीलों में टीमें गठित की गईं हैं।
इसमें तीनों एसडीएम, सीओ और तीनों तहसीलों में कृषि विभाग के अधिकारी शामिल हैं। मंगलवार को एसडीएम ज्ञानपुर विपिन कुमार, सीओ श्यामशंकर पांडेय, उप निदेशक कृषि डा. आरके मौर्य ने ज्ञानपुर की दूकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मौर्य बीज भंडार ज्ञानपुर में बिक्री से जुड़े अभिलेख न रखने और सूचना न देने पर बिक्री प्राधिकार पत्र को निलंबित करते हुए विधिक कार्यवाही के लिए कहा गया।
दूकान से गेहूं बीज के तीन नमूने लिए गए। इसी तरह पांडेय उर्वरक केंद्र गोपीगंज, कृषि उत्थान एग्री एंड एग्री बिजनेस सेंटर जंगीगंज, कृषक सेवा घर जंगीगंज, मौर्य बीज भंडार जंगीगंज को जान बूझकर बंद करने और जांच में सहयोग न करने पर प्राधिकार पत्र निलंबित कर बीज अधिनियम के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
औराई तहसील में पांडेय ट्रेडर्स, दीपक एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर, राजेंद्र प्रसाद बीज भंडार बाबूसराय को जान बूझकर बंद करने पर सील कर दिया गया।
यहां से बीज का एक नमूना लिया गया। इसी तरह भदोही की गठित टीम ने 17 दूकानों का निरीक्षण किया, जिसमें 12 दूकानों को सील किया गया, जबकि उर्वरक के चार और बीज के दो नमूने परीक्षण के लिए लिए गए। उप निदेशक कृषि डॉ. आरके मौर्य ने कहा कि निरीक्षण की कार्यवाही नियमित रूप से की जाएगी। दोषी विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।