फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   15 people returned from abroad in two days.

दो दिन में विदेशों से होकर लौटे 15 लोग.

Sun, 02 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
15 people returned from abroad in two days.
जिले में विदेशों से होकर आने वालों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को 10 जबकि शनिवार को पांच प्रवासियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को मिली है। अब कुल प्रवासियों की संख्या बढ़कर 282 हो गई है। जिसमें से अभी तक 218 लोगों से संपर्क किया गया है। इसमें से 126 लोगों की सैंपलिंग की गई है। 125 लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

विदेशों में फैले ओमिक्रॉन अब देश के कई राज्यों तक फैल चुका है। इससे निपटने के लिए सरकार हर कोशिश में जुटी है। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए रात्रि कालीन कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया है। लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का सख्त निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद लोग बिना मास्क के भीड़भाड वाले जगहों पर देखे जा रहे हैं। अब तक विदेशों से होकर आए 282 लोगों को चिन्हित किया गया है। इसमें से अभी तक 218 प्रवासियों से स्वास्थ्य विभाग संपर्क कर लिया जिसमें से 126 लोगों का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए वाराणसी भेजा गया था इसमें से 125 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आया है। नए आए प्रवासियों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उपमुख्य चिकित्साअधिकारी डॉ. अमित दुबे ने बताया कि विदेशों से आने वाले प्रवासियों पर नजर रखीं जा रही है। दो दिन में 15 प्रवासियों की सूची मिली है अब तक 282 लोग बहर के देशों से आ चुके है जिसमें से 126 लोगों का स्वैब जांच के लिए वाराणसी भेजा गया । इसमें से 125 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आया है। बाकी लोगों संपर्क कर जांच के लिए सैंपलिंग की जा रही है। बताया कि जो लोग भी विदेश से होकर आ रहे हैं उन्हें होम क्वारंटीन किया जा रहा है। आठ दिन बीतने के बाद ही उनका स्वैब लिया जाता है। सभी जागरूक किया जा रहा है, ताकि वायरस से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना बचाव का टीकाकरण जारी है । शनिवार को 150 से अधिक बूथों पर अभियान चलाकर 10062 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। कुल 20000 टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था । इसमें 7008 लोगों को प्रथम डोज जबकि 3054 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। जिला अस्पताल समेत सीएचसी पीएचसी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की भीड़ रही। बूथ पर ही पंजीकरण की सुविधा मिलने से लोगों को टीका लगवाने में सहूलियत मिल रही है। कुल 50.31 फीसदी टीकाकरण हुआ। नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया है कि संभावित तीसरी लहर के पहले सभी लोगों को वैक्सीन लग सके इसके लिए टीकाकरण की रफ्तार बढ़ा दी गई है। जिले में बनाए गए विभिन्न केंद्रों पर 10062 लोगों को वैक्सीन लगाया गया।
15 से 18 साल के किशोरों को वैक्सीन सोमवार से नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाई जानी है। इसके लिए ऑन लाइन पंजीकरण का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान पहले दिन करीब 50 किशोरों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया।
नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया है कि किशोरों को पहले सुविधा मिले इसलिए दो दिन पहले ही ऑनलाइन पंजीकरण के लिए वेबसाइट खोल दी गई है। अब तक करीब 50 किशोरों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। कहा कि किशोरों को वैक्सीन लगाने के लिए महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल ज्ञानपुर, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही समेत औराई, भदोही, डीघ, गोपीगंज, सुरियावां, अभोली, नई बाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए लाभार्थीकोविन पोर्टल पर जाकरण पंजीकरण करा सकते हैं। ऑन स्पाट सत्र पर भी पंजीकरण कराया जा सकता है। इसमें आधार कार्ड, हाईस्कूल का प्रमाण पत्र या स्कूल की ओर से जारी पहचान पत्र या अन्य आईडी भी मान्य है। कहा कि किशोरों को कोवैक्सीन की दो डोज लगेगी। पहले डोज का टीका लगने के 28 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जाएगा। बच्चों को वैक्सीन निर्धारित सेंटरों पर ही लगेगा। उन्होने अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों को सुरक्षित करने के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं। साथ ही दो गज की दूरी, मास्क की अनिवार्यता का पालन करें। प्रयास करें कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कम जाएं।

जिन लोगों ने पहला डोज टीका तो लगवा लिया है, लेकिन दूसरा डोज नहीं लगवाया है उन्हें जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को आशा कार्यकर्ताओं के जरिए जागरूक कराया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि दोनो डोज का टीका लगवाना जरूरी है। साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी करना चाहिए। उन्होने सैनिटाइजेशन ओर हाथ धोने की आदत बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed