फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   15 bigha wheat crop burnt due to fire, loss of millions

आग से 15 बीघा गेहूं की फसल जली,लाखों का नुकसानआग से 15 बीघा गेहूं की फसल जली,लाखों का नुकसान

Wed, 08 Apr 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
15 bigha wheat crop burnt due to fire, loss of millions
चकटोडर गांव में लगी आग से जले गेहूं के फसल का निरीक्षण करते एसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। नगर से लगे चकटोडर गांव में बुधवार को सुबह गेहूं के खेतों में अबूझ हाल में आग लग गई। इसमें 15 बीघे से अधिक फसल जलकर राख हो गई। जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, मगर तब तक काफी फसल जल चुकी थी। एसडीएम ज्ञानपुर और पुलिस टीम ने भी मौके पर जाकर जायजा लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चकटोडर गांव में बुधवार की दोपहर लगी आग ने खेतों में पककर तैयार गेहूं की फसल को राख कर दिया। इससे किसानों को लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने की घटना स्पष्ट न हो सकी। पीड़ित किसान अमरनाथ तिवारी का छह बीघा, शेषपति 10 बिस्वा, श्यामपति तिवारी डेढ़ बीघा, जिलाजीत डेढ़ बीघा, विजयी यादव का 12 विस्वा समेत लगभग 15 बीघे फसल जल गई। किसानों ने बताया कि बुधवार की सुबह अचानक मौसम के खराब होने पर कटाई और मड़ाई कराने के लिए लोग मजदूरों की खोजबीन कर रहे थे। उसी दौरान संदिग्ध हालात में खेत में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही फसल जल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण कोई नजदीक नहीं जा पा रहा था। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। किसानों ने जिला प्रशासन से क्षतिपूर्ति की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed