फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   एकीकृत बागवानी मिशन के तहत अटका 450 लोगों का भुगतान

एकीकृत बागवानी मिशन के तहत अटका 450 लोगों का भुगतान

Fri, 15 Mar 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
एकीकृत बागवानी मिशन के तहत अटका 450 लोगों का भुगतान
ज्ञानपुर। एकीकृत बागवानी मिशन के तहत किसानों की आय को दोगुनी करने का लक्ष्य अधर में लटकता जा रहा है। योजना के तहत अनुदान पर खरीदे गए ड्रिप सिंचाई एवं स्प्रिंकलर यंत्र के 540 किसानों का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। चार करोड़ 30 लाख के बजट के तहत किसानों को लाभ देने से विभाग काफी पीछे है।
विज्ञापन

पारंपरिक खेती से इतर व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देकर 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना सरकार का लक्ष्य है। इसके तहत लघु एवं सीमांत किसानों 80-90 फीसदी अनुदान पर ड्रिप, रेनगन और स्प्रिंकलर देने की योजना है। योजना के लिए जिला उद्यान विभाग को 31 मार्च 2019 तक के लिए चार करोड़ 30 लाख खर्च करने का वित्तीय लक्ष्य दिया गया था। लेकिन, अब तक विभाग दो करोड़ 80 लाख रुपये ही योजना में खर्च कर पाया है। योजना के प्रचार प्रसार के अभाव में डेढ़ करोड़ रुपये सरकार के खाते में वापस जाने की संभावना है। क्योंकि योजना के तहत जिलेभर में 2320 किसानों ने ऑनलाईन आवेदन किया था, जिसमें 1560 किसानों ने ड्रिप, रेनगन और स्प्रिंकलर क्रय किया था। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 1020 किसानों की अनुदान राशि उनके खाते में भेजी जा चुकी है। वहीं 540 किसानों का अनुदान अब तक उनके खाते में नहीं भेजा जा सका है। इससे उनकी धड़कनें बढ़ने लगीं हैं। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. शैलेंद्र देव दूबे ने कहा कि 31 मार्च तक बचे हुए लाभार्थी किसानों की अनुदान राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed