{"_id":"5c7c2569bdec22739f75883a","slug":"141551639913-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाना ही मानवाधिकार का उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाना ही मानवाधिकार का उद्देश्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। महिलाओं का शोषण, दमन, उत्पीड़न, बलात्कार एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराध पर विरोध जताना ही मानवाधिकार का मुख्य उद्देश्य है। उक्त बातें रविवार को इंदिरा मिल भदोही स्थित रामरायपुर में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण-भारत नगर इकाई की ओर से आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं मानवाधिकार उत्सव में मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने कहीं।
राष्ट्रीय सचिव डा.हारुन रसीद ने कहा कि मानव एवं मानवीयता की रक्षा ही सच्चे अर्थों में मानवाधिकार है। भारत का संविधान सभी को इसकी रक्षा का अधिकार भी देता है। जिला प्रभारी रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कालीन के बड़े व्यवसाई बुनकरों-मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार कर मानवाधिकार का उल्लंघन करते हैं जिसको लेकर आने वाले दिनों में विशाल आंदोलन चलाया जायेगा। जिलाध्यक्ष अभिषेक मौर्या ने कहा कि गांव-गांव जागरुकता अभियान चलाकर संरक्षण कैंप और सुरक्षा का संकल्प दोहराया गया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने अतिथियों का औराई में जोरदार स्वागत कर जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत 10 लोगों स्मृति चिन्ह-सम्मान पत्र तथा 12 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र से सम्मानित किया। इस मौके पर हरि ओम उपाध्याय, आजाद आलम, सुशील कुमार पांडेय, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, राहुल, जावेद, सुमनलता, अजीत कुमार, दिनेश कुमार, आदित्य बरनवाल, प्रदीप सेठ, शबनम बानो, शेर अली, समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।