फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   रेलखंड पर चलने वाली एक और ट्रेन निरस्त

रेलखंड पर चलने वाली एक और ट्रेन निरस्त

Fri, 14 Dec 2018 11:11 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
रेलखंड पर चलने वाली एक और ट्रेन निरस्त

विज्ञापन
भदोही। कोहरे के चलते 13 दिसंबर से दो माह के लिए वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस को निरस्त करने के बाद रेलवे बोर्ड ने वाराणसी-लखनऊ के बीच चलने वाली दैनिक सवारी गाड़ी वन वीपीएल पैसेंजर को भी रद कर दिया है। इस रेलखंड पर रद होने वाली यह दूसरी गाड़ी है। दो-दो गाड़ियों के रद होने से दैनिक यात्रियों विशेष रूप से भदोही-वाराणसी के बीच चलने वाले यात्रियों को तगड़ा झटका लगा है।
13 दिसंबर से जनता एक्सप्रेस का परिचालन रद होने के बाद दैनिक रेलयात्री डीआरएम से वन वीपीएल सवारी गाड़ी को जनता एक्सप्रेस के समय परिचालन की मांग कर रहे थे। अभी इस पर किसी निर्णय का इंतजार कर रहे रेल यात्री इसको भी निरस्त करने से परेशानी में पड़ गए हैं। वाराणसी और भदोही के बीच यात्रा करने वालों के लिए जनता एक्सप्रेस और वन वीपीएल सवारी गाड़ी से काफी राहत थी। दोनो ट्रेनें भदोही - वाराणसी के बीच सभी स्टेशनों पर रुकती थी। लेकिन दोनो ट्रेनों को दो माह के लिए निरस्त कर देने से भारी समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

बैंक इंप्लाईज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल मिश्र ने कहा कि पूर्व में जनता एक्सप्रेस के निरस्त होने पर वीपीएल सवारी गाड़ी को परिवर्तित समय पर चलाया जाता था। हम लोगों ने दो दिन पूर्व इसकी मांग भी डीआरएम से की थी, लेकिन आज इसे भी रद करने की सूचना से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed