{"_id":"5c057837bdec22418057763b","slug":"141543862327-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माकपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माकपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर जेसीबी से कई गावों में कराए जा रहे मनरेगा कार्य रोकने की मांग की। उन्होंने इस बारे में डीएम को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के सचिव जगन्नाथ मौर्य ने कहा कि इससे मनरेगा मजदूरों की रोजी-रोटी छिन रही है। भदोही नगर के घमहापुर मोहल्ले में सड़क पर बह रहे पानी के रोकथाम की मांग की गई। इस मौके पर इंद्रदेव पाल, कैलाशनाथ बिंद, परदेशी राम, बेचू बिंद, प्रेम बहादुर, भान सिंह, रमापति यादव, मुरलीधर पाल, चंद्रेश त्रिपाठी, रामचंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।