फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जान जोखिम में डालकर कर रहे सफर

जान जोखिम में डालकर कर रहे सफर

Wed, 28 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जान जोखिम में डालकर कर रहे सफर

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में यातायात व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। नियमों का पालन करवाने का दावा करने वाली पुलिस और यातायात विभाग के अफसरों के सामने ही डग्गामार वाहनों में यात्री ठूंस-ठूंसकर भरे जाते हैं। सड़कों पर बेलगाम डग्गामार वाहन दौड़ रहे हैं, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में रहती है।

जिले के ज्ञानपुर- दुर्गागंज मार्ग, ज्ञानपुर- मोढ़ मार्ग, चौरी- महराजगंज मार्ग, वहिदानगर- सुरियावां मार्ग, ज्ञानपुर-लालानगर मार्ग, पाली- सुरियावां मार्ग समेत 10 से अधिक प्रमुख मार्गों पर डग्गामार वाहनों का संचालन होता है। डग्गामार वाहन चालक हो या दोपहिया, चार पहिया वाहन चालक सभी यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। पुलिस और एआरटीओ विभाग समय-समय पर चेकिंग अभियान भी चलाती है। उसके बाद भी सड़कों पर बेलगाम डग्गामार वाहन तेज गति से चल रहे हैं। इन पर किसी प्रकार का अंकुश नहीं लग पा रहा है। यात्री भी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। प्रशासन की आंखों के सामने यह वाहन फर्राटा भरते हैं। मंगलवार को भी दुर्गागंज रोड मार्ग पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पुलिस के सामने से ही बुरी तरह यात्रियों से भरे डग्गामार वाहन गुजरते रहे, जबकि खाकीधारी मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन

एआरटीओ सत्येंद्र कुमार यादव ने कहा कि अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। सड़क पर दौड़ रहे डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed