फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

Sun, 26 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, मतदान आज
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के दूसरे चरण में भदोही जिले में 26 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए शनिवार की देर शाम तक पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। कलेक्ट्रेट परिसर में ड्यूटी कार्ड वितरण और मतदान कर्मियों की मतदान केंद्र की ओर रवानगी को लेकर दिनभर गहमागहमी रही। मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान सामग्री को सहेजा और मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। रविवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हो जाएगा। जिले के 89 मतदान केंद्रों के 244 बूथों पर 170733 मतदाता 742 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

जिले की दो नगर पालिकाओं और पांच नगर पंचायतों में रविवार को मतदान होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले को 11 जोन और 23 सेक्टरों में विभाजित कर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। सात नगर निकायों के चुनाव की जिम्मेदारी 22 निर्वाचन अधिकारियों और 45 सहायक निर्वाचन अधिकारियों को दी गई है। जिले में 35 संवेदनशील मतदान केंद्र और 37 अति संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जबकि नौ मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं। इन पर निर्वाचन आयोग खास नजर रखेगा। वेबकास्टिंग के साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी बूथों की निगरानी की जाएगी। साथ ही तीन ड्रोन कैमरे भी चुनाव क्षेत्र के ऊपर उड़कर निगहबानी करेंगे। इन्हें जरूरत के हिसाब से लगाया जाएगा। अध्यक्ष के 80 और सभासद-सदस्य के 662 प्रत्याशियों समेत कुल 742 प्रत्याशी चुनाव मैदान में जोर आजमाइश कर रहे हैं। इनके भाग्य का फैसला एक लाख 70 हजार 733 मतदाता करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी और पुलिस कप्तान सचींद्र पटेल ने मतदाताओं को बिना किसी भय के मतदान करने की अपील की है। कहा कि किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करते कोई पाया गया तो कार्रवाई तय है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रत्याशी को वोटरों को वाहनों से ढोकर मतदान केंद्र तक ले आने, ले जाने की अनुमति नहीं है। अगर ऐसा होगा तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन


कुल वोटर- 170733
भदोही जिले में निकाय चुनाव एक नजर में...
नगर निकाय - वार्ड - मतदाता - मतदान केंद्र
भदोही नगर पालिका -25 -75787 - 33
गोपीगंज नगर पालिका- 25 -25338 -15
सुरियावां नगर पंचायत -13 -14074 -09
नई बाजार नगर पंचायत- 11 -10783 -04
ज्ञानपुर नगर पंचायत -11 -10079 -08
खमरिया नगर पंचायत -15 -18467 -11
घोसिया नगर पंचायत -13 -16205 -09
--
नगर पालिकाएं- 02
नगर पंचायतें- 05
पुरुष वोटर- 91652
महिला वोटर- 79081
मतदान केंद्र- 89
कुल बूथ-244
संवेदनशील मतदान केंद्र- 35
अति संवेदनशील मतदान केंद्र- 37
अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र- 09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed