फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   विश्व की समृद्धिशाली भाषाओं में शामिल है हिंदी

विश्व की समृद्धिशाली भाषाओं में शामिल है हिंदी

Fri, 15 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
विश्व की समृद्धिशाली भाषाओं में शामिल  है हिंदी
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

हिंदी दिवस पर गुरुवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियां आयोजित कर हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रभारी जिला जज की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके अलावा, हिंदी साहित्य परिषद और नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित गोष्ठी में हिंदी को विश्व की समृद्धिशाली भाषा बताया गया।
हिंदी दिवस पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश चंद्रशेखर प्रसाद की अध्यक्षता में एक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें हिंदी भाषा के अधिक प्रयोग पर बल दिया गया। इस मौके पर अधिवक्ता गंगाराम यादव, आदित्य प्रसाद पांडेय, रमाशंकर यादव, हीरालाल मौर्य, संजय कुमार, प्रकाश चंद्र, आलोक कुमार द्विवेदी आदि रहे। भिदिउरा स्थित डॉ. राजकुमार पाठक के आवास पर आयोजित गोष्ठी में साहित्यकारों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। शीतला प्रसाद पांडेय ने हिंदी को राष्ट्र की अस्मिता का प्रतीक बताया तो सुरेश पांडेय मंजुल ने कहा कि हिंदी निरंतर विकास की ओर से अग्रसर है। बालेंदु भूषण पाठक ने कहा कि हिंदी देश की पहचान है, वह राष्ट्रीय एकता की जननी है। डॉ. राजकुमार पाठक ने कहा कि हिंदी समृद्ध भाषा है। राजनीति के कुचक्र में फंसकर यह कभी-कभी अपनों से ही उपेक्षित हो जाती है। इस मौके पर दीनानाथ पाठक समेत कई लोग मौजूद रहे। इसी तरह नेहरू युवा केंद्र की ओर से ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

निदेशक अभिजीत विश्वास ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। कहा कि यह हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए हिंदी दिवस और पखवाड़ा कार्यक्रम कराना पड़ रहा है। देवेंद्र दूबे ने बताया कि यह कहना ठीक नहीं कि अंग्रेजी के बिना विकास संभव नहीं है। विश्व के कई देश बिना अंग्रेजी के ही विकसित हो गए। हिंदी न केवल हमारी भाषा है बल्कि हमारी संस्कृति भी है। नेहरू युवा केंद्र के उदयभान सिंह ने कहा कि हिंदी ऐसी सुगम और सरल भाषा है जो किसी भी भाषा को अपने में समाहित कर सकती है। कार्यक्रम में नायब, संजय, रेखा, रंजीता, सबा ने हिंदी पर अपने विचार रखे। इस मौके पर अजय कुमार, प्रिया सिंह, रश्मि, अफसाना, धर्मेन्द्र, सुरेश कुमार, नलिनी श्रीवास्तव आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौरी संवाददाता के अनुसार, हिंदी दिवस पर जीबी पंत फाउंडेशन स्कूल मानिकपुर में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य श्रीराम सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है। देश के अधिकांश लोग हिंदी का प्रयोग करते हैं । कहा कि हिंदी में रामचरित मानस का अध्ययन कर लिया जाए तो हिंदी की संपूर्ण जानकारी हो जाएगी। इस मौके पर नीलम, रामाश्रय यादव, सुभाष दूबे, सतीश दूबे, अंकिता श्रीवास्तव, निशा पांडेय, विजयलक्ष्मी, भाग्यश्री दूबे आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed