{"_id":"597a3a444f1c1b8b628b4a43","slug":"141501182532-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"184 गांवों को हाईटेक करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
184 गांवों को हाईटेक करने की तैयारी
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/सीतामढ़ी (भदोही)। जल्द ही गांवों की पगडंडियों पर इंटरनेट की सर्फिंग होगी। खेतों की मेड़ों पर बैठे-बैठे देश-दुनिया की ताजातरीन खबरें मिलेंगी। गांव के युवाओं को शैक्षिक सामग्री के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं, बस एक क्लिक में देश विदेश की जानकारियां सामने होंगी। जी हां! बदलते समय में गांवों को भी हाईटेक करने की तैयारी है। गांवों को डिजिटलाइज करने की केंद्र सरकार की योजना मूर्त रूप लेने लगी है। भदोही जिले के ज्यादातर गांव जल्द ही वाईफाई से लैस होकर तेज गति की इंटरनेट सुविधा से जुड़ जाएंगे।
भदोही जिले के 184 गांवों में शीघ्र ही हाट स्पॉट स्थापित किया जाएगा। इनमें से डीघ ब्लॉक के 57 गांवों में काम शुरू भी कर दिया गया है। इसके साथ ही गांवों में भी शहरों की तरह हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा मिलने लगेगी। वाई-फाई नेटवर्क से मोबाइलों और कंप्यूटरों को जोड़कर बेहद काम चार्ज पर इंटरनेट सुविधा देने की तैयारी है। लिहाजा गांवों के किसान, नौजवान और छात्र देश दुनिया की पल-पल की ताजातरीन खबरों और जानकारियों से महज एक क्लिक में अपडेट रह सकेंगे। प्रथम चरण में जिले की 184 गांवों में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने की मंजूरी सरकार ने दी है। ख़ास बात यह है कि डीघ विकास खंड के 57 ग्रामों में वाई-फाई सुविधा मुहैया कराने के लिए काम शुरू हो गया है। भारत ब्राडबैंड लिमिटेड ने गांवों में वाई-फाई सुविधा देने के लिए सीएसपी एसपीवी ई-गवर्नेंस को ठेका दिया है। ठेकेदार कंपनी के इंजीनियर और कर्मचारी चयनित ग्रामों में वाईफाई सेटअप लगाना शुरू कर दिए हैं।
कंपनी के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अली मिर्जा बेग ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि डीघ विकास खंड की 57 ग्रामों में इक्विपमेंट लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। कुछ उपकरण दिल्ली से आने वाले हैं। कहा कि अगले महीने तक गांवों को वाईफाई सुविधा प्रदान करने का प्रयास है। यह सुविधा उपलब्ध हो जाने से गांवों में ही रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। उल्लेखनीय है कि फिलहाल अब किसी भी गांव को वाईफाई से पूरी तरह से लैस नहीं किया गया है, लेकिन गांवों के मुख्य स्थलों पर यह सुविधा उपलब्ध कराकर हाट स्पॉट तैयार करने का काम शुरू हो गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी विशाख जी ने बता कि जिले में गांवों को वाईफाई करने की योजना केंद्र सरकार की है। इस योजना के तहत ही गांवों का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
इन गांवों में वाईफाई लगाने का काम शुरू
सीतामढ़ी। नारेपार (सीतामढ़ी), बैरीबीसा, ऊंज मुगरहा, तुलसी पट्टी, त्रिभुवनपुर, बड़ागांव, सुजातपुर, सुधवें, सोनइचा, सीकीचौरा, शुवसेवक पट्टी, सेमराध, सराय जगदीश, सागररायपुर, राम कशुनपुर बसहीं, रैयापुर, पुरवां, पूरे नगरी, नौधन, मझगवां, मैलोना, महुआरी, मदनपुर, कुरमैचा, किशुनदेवपुर, खेदौपुर, खरगापुर, केवटाही, केदारपुर, कालिकानगर, कलनुआ, कलापुर, जगापुर, इटहरा, इनार गांव, इब्राहिम पुर, गोधना, घनश्यामपुर, गांधी, डीघ उपरवार, दानी पट्टी, चकमंधाता, बिरनई, बिछिया, भीखीपुर, भरतपुर, भगवानपुर, भभौरी, बनकट ख़ास, बलीपुर आदि गांवों में वाईफाई के सेटअप लगाने का काम शुरू हो गया है।