फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   उतरी लेन पर वाहन खड़े करने को लेकर विवाद

उतरी लेन पर वाहन खड़े करने को लेकर विवाद

Mon, 10 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
उतरी लेन पर वाहन खड़े करने को लेकर विवाद
गोपीगंज। नगर के उत्तरी लेन पर खड़े वाहनों को हटवाते समय गोपीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक और एसटीएफ इलाहाबाद के बीच टकराव की नौबत आ गई। देर तक चली गर्मागर्म बहस और पंचायत के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो सका। इसे लेकर नगर में काफी चर्चा रही। हुआ यूं कि रविवार को प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय श्रावण मास में प्रतिबंधित जीटी रोड की उत्तरी लेन पर खड़े वाहनों को हटवा रहे थे। इसी बीच एसटीएफ इलाहाबाद की टीम उत्तरी लेन पर वाहन खड़ा कर बैठी थी। उत्तरी लेन पर वाहन देखकर एसओ भड़क गए। इस पर एसटीएफ के लोग भी वाहन से बाहर निकल कर अपने रुआब में आ गए। वे बहस करने लगे। दूसरी ओर एसओ भी नियम बताने लगे। इसके बाद दोनों पक्ष पुलिस चौकी में आए। देर तक बहस होने के बाद विभागीय उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed