{"_id":"595fe79e4f1c1bf4718b4639","slug":"141499457438-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया। सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में पौधरोपण में आरपीएफ, जीआरपी जवानों के अलावा रेलकर्मियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नागरिकों के प्रयास की जमकर सराहना भी की। धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पौधरोपण से पर्यावरण का संरक्षण होता है। इससे जनजीवन सुरक्षित रहता है। कहा कि जब प्रकृति की तरह उदार मन से कार्य करेंगे तो जरूर स्वच्छ समाज की स्थापना होगी। इस मौके पर सभी लोगों ने पौधरोपण करने और उसकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया गया। पौधरोपण करने वालों में रविंद्र यादव, संतलाल, धीरेंद्र पांडेय, लल्लन शुक्ला, गयादीन, अखिलेश राय, मोहम्मद इलियास, राजीव कुमार दुबे आदि रहे।