{"_id":"61e31c837d974d571b1f1721","slug":"14-new-corona-infected-patients-found-again-in-the-district-one-died-bhadohi-news-vns6337751168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में फिर मिले14 नए कोरोना संक्रमित मरीज, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में फिर मिले14 नए कोरोना संक्रमित मरीज, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना की तीसरी लहर अब तेज होने लगी है। बीते एक सप्ताह के भीतर ऐसा कोई दिन नहीं रहा, जिस दिन कोरोना संक्रमित नहीं मिले हैं। उसमें बच्चे, महिला सभी शामिल हैं। वहीं शनिवार को वाराणसी के बीएचयू में इलाज के दौरान जिले के निवासी एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। इस बीच शनिवार को जांच में 14 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन कर इलाज शुरू कर दिया गया है। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 69 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ज्ञानपुर निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित था। उसे और भी बीमारी थी। बीएचयू में इलाज चल रहा था। शनिवार को मौत हो गई। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमित दुबे ने बताया कि कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हुई है। उधर, कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर जिले में रफ्तार पकड़ने लगी है। अब तक 11 से नीचे संक्रमित मरीज मिल रहे थे, लेकिन शनिवार को यह संख्या बढ़कर 14 हो गई। इसमें भदोही के छह, जलालपुर के एक, जमुनीपुर के एक, तुलसी चक के एक, पीपरी रया के एक, असनाव बाजार के एक, सीएचसी सुरियावां के एक, तुलापुर के एक, देवनाथपुर के एक मरीज शामिल हैं। सभी को होम क्वारंटीन कर इलाज शुरू कर दिया गया है। 14 नए संक्रमित मरीज मिलने से कुल सक्रिय मामले 69 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों की निगरानी शुरू कर दी है। मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी के बावजूद लोग लापरवाह बने हुए हैं। बाजारों, कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर अधिकतर लोग गाइड लाइन का पालन करते नहीं दिख रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि अगर लोग सचेत नहीं हुए तो आगे स्थिति भयावह हो सकती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस के चक ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन कर इलाज शुरू कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जरूरी काम से ही बाहर निकलें और सामाजिक दूरी व मॉस्क का इस्तेमाल करें। बचाव और टीकाकरण ही कोरोना का बेहतर इलाज है।